Skip to content
Monday, 2 November 2026
हरदा

कमिश्नर ने घोड़ाकुंड व मसनगांव में नहर से सिंचाई की व्यवस्था देखी

2 min read
Text Size:

गांव की समस्याओं के बारे में ली जानकारी

 

अनोखा तीर, हरदा। नर्मदापुरम संभाग के आयुक्त केजी तिवारी ने शुक्रवार को जिले के ग्राम घोड़ाकुंड व मसनगांव का दौरा कर वहां के किसानों से नहरों के माध्यम से सिंचाई व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। ग्राम घोड़ाकुंड में किसानों ने कमिश्नर श्री तिवारी को बताया कि खेतों में सिंचाई के लिए नहर के माध्यम से पर्याप्त पानी मिल रहा है। इस दौरान ग्राम गांग्याखेड़ी के किसान गणेश पटेल और रणवीर पटेल ने कमिश्नर श्री तिवारी को बताया कि नहर के अंतिम छोर तक के खेतों तक पानी पहुंच गया है। सिंचाई के लिए कोई समस्या नहीं है। किसानों ने बताया कि ग्राम घोड़ाकुंड के पास ट्रांसफार्मर काफी समय से खराब है, जिस पर कमिश्नर श्री तिवारी ने विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री को ट्रांसफार्मर तुरंत बदलवाने के लिए निर्देश दिए। इस दौरान संयुक्त आयुक्त जीसी दोहर, मुख्य अभियंता जल संसाधन आरआर मीणा, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन सुश्री सोनम वाजपेई सहित जल संसाधन विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

मसनगांव की पेयजल योजना पूर्ण करने के निर्देश

कमिश्नर श्री तिवारी ने ग्राम मसनगांव में नहर से सिंचाई व्यवस्था देखी। इस दौरान गांव के किसानों ने बताया कि अंतिम छोर के खेतों तक सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहर के माध्यम से पहुंच गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने मसनगांव में जल जीवन मिशन की पेयजल योजना के संबंध में कमिश्नर श्री तिवारी से शिकायत करते हुए बताया कि पेयजल योजना का काम अभी अधूरा है। पेयजल पाइपलाइन के लिए सड़क खोदी गई थी, उसे रिपेयर नहीं किया गया है, जिस पर कमिश्नर श्री तिवारी ने कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को पेयजल योजना का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री जल संसाधन डीके सिंह ने उन्हें बताया कि सभी नहरों व उप नहरों के अंतिम छोर पर स्थित खेतों तक पानी पहुंच चुका है।

150 Views
What do you think?

Leave a Reply