खेलते वक्त कुंए में गिरा बालक, जिला अस्पताल में भर्ती

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। शुक्रवार की शाम एक बालक खेलते वक्त खेत में बने कुंए में जा गिरा।जिसके बाद परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमांशु पिता संतोष कोरकू निवासी ग्राम रसलपुर खेलते हुए खेत में बने एक कुंए में गिर गया। खेत में ही पानी दे रहे पिता संतोष ने बालक को अन्य परिजनों की मदद से बाहर निकाला और जिला अस्पताल लेकर आए। जहां बालक का उपचार किया जा रहा है। बालक के पिता संतोष ने बताया कि वह गांव के ही एक खेत में बनी टपरियां में परिवार सहित रहते है उनके दो बच्चे है। शाम के समय जब वह खेत में पानी दे रहे थे तभी बड़ा बेटा हिमांशु खेत में बने कुंए में गिर गया। आवाज आने पर वह कुंए की ओर दौड़े और अन्य परिजनों की सहायता से हिमांशु को कुंए से बाहर निकाला तथा तुरंत जिला अस्पताल लेकर आए है। बालक को जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

Views Today: 2

Total Views: 490

Leave a Reply

error: Content is protected !!