घंटाघर मुख्य बाजार में तैयार की जा रही दो सशुल्क वाहन पार्किंग

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

बार-बार जाम लगने की समस्या से मिलेगी मुक्ती, सुगम होगा आवागमन

अनोखा तीर, हरदा। जिला मुख्यालय स्थित मुख्य बाजार क्षेत्र घंटाघर में नगर पालिका द्वारा दो स्थानों को वाहन पार्किंग के लिए तैयार किया जा रहा है। जिसमें एक पार्किंग को तैयार किया जा चुका है वही दुसरी पार्किंग भी आठ से दस दिनों में बनकर तैयार हो जाएगी। बाजार क्षेत्र में पार्किंग बनने से सड़कों पर रोजाना लगने वाले जाम से जल्द ही लोगों को निजात मिलेगी और आवागमन में आसानी होगी। वही यह दोनों पार्किंग पेड होगी। जो संभवत: अगले माह से शुरू हो जाएगी। देखना यह होगा की पेड़ पार्किंग का उपयोग किस हद तक किया जाएगा। पेड पार्किंग बनने से वाहनों की सुरक्षा तो होगी लेकिन बाजार में खरीदी करने पहुंचने वाले लोग इस पेड़ पार्किंग में अपने वाहन खड़े करने को पसंद करते है या नहीं। पेड पार्किंग के संबंध में जानकारी देते हुए नगर पालिका सीएमओ का कहना है कि आम दिनों के अलावा त्योहारों के समय बाजार क्षेत्र में खरीदी करने आने वाले लोगों, व्यापारियों और उनके कर्मचारियों के वाहनों के खड़े होने से आवागमन अवरूद्ध हो जाने से जाम की स्थिति बन जाती थी। इसी को ध्यान में रखते हुए बाजार क्षेत्र के आस-पास के शनि मंदिर के पीछे व नगर पालिका के पास अशोका होटल वाली जगह पर पार्किंग तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि बाजार क्षेत्र की अधिकांश दुकानों पर स्वयं की पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से जाम की स्थिति निर्मित होती है। यह पार्किंग सशुल्क रहेगी जिसको टेंडर के माध्यम से दिया जाएगा। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से कोशिश की जाएगी की पार्किंग में सीसीटीवी कैमरा भी लगे। पार्किंग बनने से व्यापारियों तथा रोजाना आने-जाने वालें लोगों की कई समस्याओं का निराकरण होगा। गौरतलब है कि बाजार क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर आए दिन जाम लग जाया करता है। जिसके कारण व्यापारियों सहित राहगीरों और बाजार में आने-जाने वालों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वही सड़कों पर दुकानों के बाहर यहां-तहां वाहन खड़ेे दिखाई देते थे। नगर पालिका द्वारा तैयार की जा रही यह दोनों पार्किंग का इस्तेमाल यदि सही तरह से किया जाएगा तो आने वाले समय में शहर के मुख्य बाजार की तस्वीर ही कुछ अलग देखने को मिलेगी।

Oplus_0

पहली पार्किंग ८ हजार स्क्वायर फीट में बनकर तैयार

घंटाघर चौक से कुछ ही दूरी पर स्थित माहेश्वरी समाज के कन्हैया मंदिर के सामने जहां पर पूर्व में अशोका होटल थी। वहां पर करीब ८ हजार स्क्वायर फीट में पार्किंग तैयार की गई है। जहां पर चौपहिया वाहनों कारों के लिए पंजाब नेशनल बैंक के सामने से जाने का रास्ता रखा गया है। वहीं टू-व्हीलर वाहनों के लिए जामा मस्जिद के पास से रास्ता रखा गया है।

दूसरी पार्किंग आठ से दस दिनों में हो जाएगी तैयार

नगर पालिका के द्वारा शहर के जतरा पड़ाव क्षेत्र के शनि मंदिर के पीछे लगभग१० हजार स्क्वायर फीट में पार्किंग तैयार की जा रही है। यह पार्किंग आने वाले आठ से दस दिनों में बनकर तैयार हो जाएगी। जिसमें किराना बाजार वाली गली से सीधे पार्किंग में जाकर वाहन खड़े किए जा सकेंगे। वहीं खेड़ीपुरा नाके से आने वाले अजनाल नदी के पेड़ी घाट वाले रास्ते से सीधे पेड़ पार्किंग में वाहन आ जा सकेंगे।

इनका कहना है…

पहली पार्किंग बाजार क्षेत्र से कुछ ही दुरी पर लगभग ८ हजार स्क्वायर फीट में बनकर तैयार है, यह पार्किंग वहां बनाई गई है जहा पहले अशोका होटल थी। वही दुसरी पार्किंग शनि मंदिर के पास लगभग १० हजार स्क्वायर फीट में बनाई जा रही है। जो आने वाले आठ से दस दिनों में तैयार हो जाएगी। पार्किंग सशुल्क रहेगी जिसको टेडंर के माध्यम से दिया जाएगा। इन पार्किंग से आवागमन शुगम होगा और आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी। सुरक्षा की दृष्टि से कोशिश की जाएगी की पार्किंग में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाए।

कमलेश पाटीदार, सीएमओ नगर पालिका

Views Today: 2

Total Views: 458

Leave a Reply

error: Content is protected !!