आख़िरकार स्थानीय व्यापारियों व रहवासियों के सब्र का बांध तो टूटना ही था साहब…

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

लाखो का टोल वसूल करने वाली कंपनी सड़क मरम्मत कार्य से क्यों बना रही दूरी…

विकास पवार बड़वाह – जहा एक तरफ नगर सीमा का इंदौर ईच्छापुर हाईवे नगर पालिका के माध्यम से चमन होने की कगार पर है,,,वही बदहाली की मार झेल रहा महेश्वर रोड़ अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है,,, इस महेश्वर रोड मार्ग को चमन करने का ठेका लेने वाली कंपनी टोल वसूली में ही व्यवस्त दिखाई दे रही है । हालाकि यह महेश्वर रोड स्थिति टोल नाका जब से शुरू हुआ,तब से हमेशा विवादों में घिरा रहा है ।इनके जिम्मेदारों की मनमानी के आगे क्षेत्रीय विधायक सचिन बिरला भी पूर्व में हार मान चुके हैं ।जिनके द्वारा आसपास के स्थानीय कृषकों के वाहनों पर लगने वाले टोल को भी बंद करने का प्रयास किया गया था ।उस दौरान उनकी बातों का असर भी बेअसर रहा । वही इस टोल कंपनी के जिम्मेदार कर्मचारियों को सड़क मार्ग के मेंटेनेंस करने के लिए सचेत करने वाले स्थानीय और जिला अधिकारी भी खामोश है ।जिसका हर्जाना इस मार्ग से गुजरने वाले बड़े छोटे वाहन चालक भर रहे हैं ।जिनके साथ आए दिन छोटी बड़ी घटना हो रही है । हालाकि दो दिन पूर्व ही एक टैक्टर ट्राली गड्ढे का शिकार होकर सड़क पर ही पलट गई ।वही सड़क मार्ग पर भरमार गड्ढे और कीचड़ होने से दो पहिया वाहन चालक गिर कर चोटिले हो रहे हैं ।कुल मिलाकर इस मार्ग की सुध न तो प्रशासन ले रहा है,और न ही प्रतिमाह लाखो का टोल टैक्स वसूलने वाली टोल एजेंसी ले रही है। लोग मजबूरी में गड्डो व धुल भरी सड़क से निकल कर अपने मुकाम पर पहुंच रहे हैं । इस समस्या को लेकर कई बार महेश्वर रोड निवासी इन गतिविधियों की सोशल मिडिया पर फोटो-वीडियो डालकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करवा रहे हैं । वही मीडिया भी आम नागरिक की इस समस्या को लेकर उनकी आवाज समाचार पत्रों के माध्यम से बुलंद कर रही हैं ।लेकिन जिम्मेदार अपने कर्तव्यों से पल्ला झाड़ते दिखाई दे रहे ।

रहवासियों के सब्र का बांध तो टूटना ही था साहब —

स्थानीय प्रशासन और टोल नाका कंपनी की उदासीनता के चलते आख़िरकार स्थानीय व्यापारियों व रहवासियों के सब्र का बांध तो टूटना ही था ।जिसके चलते वे लोग सड़क पर उतर गए ।उल्लेखनीय है कि महेश्वर रोड के सड़क मार्ग की दयनीय स्थिति को लेकर जब स्थानीय लोगों की गुहार किसी जिम्मेदार ने नहीं सुनी,,,तो सोमवार देर शाम महेश्वर रोड के स्थानीय निवासी आक्रोशित युवा सड़क पर उतरे और प्रशासन व टोल टैक्स कंपनी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान सड़क पर जाम की स्थिति निर्मित हुई । सडक के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब आधे घंटे तक वाहन चालक और बस यात्री परेशान हुए ।जिसकी सूचना तहसीलदार शिवराम कनासे और थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौर तक पहुंची ।तभी तत्काल दोनो ने मौके स्थल पर आकर युवाओं को समझाईश दी और सम्बधित विभाग से चर्चा कर अगले दिन से ही सड़क का मरम्मत कार्य करवाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद भीड़ शांत हुई और वे सड़क से दूर हट गए। उसके पश्चात् पुलिस जवानों ने महेश्वर रोड पर वाहनों का आवागमन फिर शुरू करवाया ।

सम्बधित विभाग से पहले की होती,चर्चा तो यह नौबत नहीं आती —-

इस पूरे मामले में जिस तरह प्रशासनिक अधिकारियों ने युवाओं को सम्बधित विभाग से चर्चा करने की बात कही,,,और सड़क का मरम्मत कार्य करवाने का आश्वासन दिया । यदि राजस्व विभाग के अधिकारी महेश्वर रोड के सड़क मार्ग के मरम्मत कार्य को करवाने की पहले ही सुध ले लेते,,,,तो आज युवाओं को सड़क पर उतरकर यह प्रदर्शन करने की नौबत नहीं आती,,, और नहीं किसी यात्री और वाहन चालक को इस प्रदर्शन के चलते परेशानी का सामना करना पड़ता ।अब “देर आए दुरुस्त आए” लेकिन अब देखने वाली बात यह होगी कि आखिर युवाओं के जगाने के बाद भी प्रशासन इस आवश्यक कार्य पर अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन कब और कैसे करता है,,,या युवाओं को आगामी दिनों में फिर इस तरह रोड पर उतरकर अपनी मांग पूरी करवाना पड़ेगी ।

महेश्वर रोड के जर्जर मार्ग से गुजरेंगे हजारों पंच कोशी यात्री—

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग से शुरू होने वाली पंच कोशी यात्रा अगले पड़ाव के लिए रवाना होगी ।यह यात्रा ओंकारेश्वर से निकलकर कई ग्रामीण क्षेत्रों से गुजरकर सनावद, टोकसर पहुंचेगी ।जिसके बाद यात्रा ग्राम टोकसर से बड़वाह के लिए रवाना होगी ।इस दौरान यात्रा में शामिल हजारों यात्री बड़वाह स्थित महेश्वर रोड से कृषि मंडी बड़वाह और नागेश्वर परिसर आयेगी ।लेकिन इन हजारों यात्रियों के आने वाले मार्ग महेश्वर रोड की सड़क मार्ग की दुर्दशा से ही यह अनुमान लगाया जा सकता है,,,की इन यात्रियों के पैदल मार्ग को लेकर प्रशासन ने किस स्तर पर और कितनी तैयारी की होगी…?

Views Today: 2

Total Views: 580

Leave a Reply

error: Content is protected !!