मोबाइल पर बात करने से मना किया तो बेटे ने कुल्हाड़ी से पिता की कर दी हत्या

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, बैतूल। बोरदेही थाना क्षेत्र में पिता ने बेटे से मोबाइल पर लंबी बात करने से मना किया तो आवेश में आकर पुत्र ने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पिता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दीपा मंडई निवासी कमरलाल धुर्वे 50 वर्ष ने बेटे को मोबाइल पर बात बरने से मना किया। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद में पिता ने बेटे पर थप्पड़ जड़ दिए। गुस्साएं बेटे ने पिता पर ही कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। लहूलुहान हालत में पिता को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया था। उपचार के दौरान कमरलाल की मौत हो गई। मृतक का रविवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि कमरलाल का बेटा अधिकतर मोबाइल पर बातें करता रहता था। पिता को शक हुआ कि बेटा किसी लड़की से मोबाइल पर लंबी बात करता है। इस बात को लेकर पुत्र को फटकार लगा दीं। इसी बात को लेकर 1 नवंबर को पिता-पुत्र के बीच विवाद हो गया। विवाद में बेटे ने पिता के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। आरोपी बेटा अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। अस्पताल चौकी से जीरो पर कायमी कर जांच के लिए डायरी बोरदेही थाने के भेज दी है। बोरदेही थाना प्रभारी रामकुमार मीणा ने बताया कि इस मामले की जांच कर रहे हैं। हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पुत्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुत्र ने स्वयं पुलिस को पिता की हत्या करने के संबंध में जानकारी बताई है।

Views Today: 2

Total Views: 548

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!