असामाजिक तत्वों ने तोड़ी शिवलिंग व नंदी की मूर्ति, जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, सोहागपुर। विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम किशनपुर में असामाजिक तत्वों ने एक चबूतरे पर स्थापित शिवलिंग एवं नंदी भगवान की मूर्ति तोड़ दी। मामले में ग्रामीणों ने सोहागपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि किशनपुर के हरिजन टोला की यह घटना है। घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है। मामले में ग्रामीणों की ओर से मामले में मूर्ति तोड़ने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस में आवेदन दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर संदेहियों को खोजा जा रहा है। जल्दी ही मामले के दोषी को पकड़कर कड़ी कार्यवाही करेंगे।

487 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!