गोदना में हुई डकैती का पुलिस ने 10 दिनों में किया खुलासा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

6 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल



पवन उपाध्याय, कांटाफोड़। विगत 10 अक्टूबर 2024 को  थाना कांटाफोड़ अंतर्गत रात्रि में डकैती की घटना घटित हुई थी। जिसका पुलिस ने 10 दिनों में ही खुलासा कर बड़ी सफलता प्राप्त की है। उक्त मामले में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी हीना डावर ने बताया कि फरियादी संतोष पिता हरिप्रसाद राठौर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि रात के 1 बजे के लगभग मेरे घर के मेन गेट का दरवाजा तोड़ने की आवाज आई जैसे ही मेरी नींद खुली तो मंैने देखा कि 05 बदमाश मेरे पलंग के पास डंडा पत्थर लेकर खडे हुए थे। जिन्होंने मेरे साथ मारपीट करना चालू कर दिया। जिससे मुझे बहुत अधिक चोटे आई तथा पत्नी एवं मां के साथ भी मारपीट की गई, जिनको भी चोटे आई हैं। वहीं बाहर खड़े इनके 3 से 4 साथियों ने बाहर से पत्थर फंेक कर मारना चालू कर दिया। अंदर मौजूद बदमाश घर का गेट खोलकर अंदर घुस गए तथा अंदर का सामान इधर-उधर फेंकने लगे घर में पलंग पेटी तथा आलमारी में रखे हुए नगदी तथा सोने-चांदी के जेवरात चुराकर ले गए। जिसका थाना कांटाफोड़ में अपराध क्रमांक 276 2024 धारा 311 बीएनएस का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपीगण की शीघ्र ही तलाश पतारसी करने के लिए पुलिस अधीक्षक देवास संपत उपाध्याय द्वारा अलग-अलग टीम गठित करने के निर्देशन प्राप्त हुए। एएसपी कन्नौद आकाश भूरिया, एसडीओपी बागली श्रृष्टी भार्गव के निर्देशन में अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश की गई। मौके पर एफएसएल फिंगरप्रिंट की टीम सायबर सेल की टीम के सहयोग से जांच प्रारंभ की गई थी। उक्त टीम द्वारा आरोपी शंकर पिता पानसिंह मिनावा जाति भील उम्र 35 साल निवासी ग्राम आरिया श्याम नगर चापड़ा, मनू पिता मलसिंह जाति भील उम्र 35 साल निवासी ग्राम चांसिया थाना हाटपिपल्या, संतोष पिता करतार सिंह नायक जाति बंजारा उम्र 24 साल निवासी ग्राम निमगोया थाना बागली, अजय पिता इंदर सिंह राठौर जाति कोरकू निवासी फारेस्ट कालोनी बागली, दिनेश पिता भैरव सिंह देवड़ा जाति भील उम्र 55 साल निवासी ग्राम नीमगोया एवं सुरेशचंद्र पिता दुर्जन सिंह टोटा जाति कोरकू निवासी ग्राम गोदना को गिरफ्तार किया गया। आरोपीगण से उनके हिस्से में आए रुपए जप्त किये गये तथा आरोपीगणों के विरूद्ध धारा 61 बीएनएस का इजाफा किया गया। प्रकरण के शेष अन्य फरार आरोपीगण दिलीप पिता जयराम सिंगार जाति भील निवासी खेड़दी थाना टांडा धार व उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए पृथक-पृथक टीम गठित की गई है। उक्त कार्य में निरीक्षक हीना डाबर थाना प्रभारी कांटाफोड़, उपनिरीक्षक विनय सिंह बघेल, सहायक उपनिरीक्षक सूबेदार यादव, प्रधान आरक्षक रामवीर सिंह सोलंकी, सुनील गोफनिया, अशोक शर्मा, सुरेश चरपोटा, धन्ना लाल चौरे, सचिन चौहान, सायबर सेल देवास शिवप्रताप सिंह सेंगर, दिलीप बैंडवाल, संजय राजावत, भरत चरपोटा, प्रकाश सोलंकी, सैनिक अर्जुन की सराहनीय भूमिका रही।

Views Today: 4

Total Views: 500

Leave a Reply

error: Content is protected !!