Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
देवास

नाबालिक बालिका का सौदा करने वाले गिरफ्तार

2 min read
Text Size:

कन्नौद– 19 अक्टूबर को थाना कन्नौद क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिक बालिका द्वारा थाना कन्नौद पर उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि उसके पिता का एक्सीडेन्ट हो जाने से दोनो पैर में अधिक चोट होने से आपरेशन करवाने भोपाल गये थे, घर पर अकेली थी, तब उसका रिश्तेदार राजाराम उसके पास आया ओर बोला कि तू अकेली यहां कहा रहेगे मेरे साथ चल बोलकर अपने घर ले गया ओर गांव के युवक राहुल से 50000/- रूपये लेकर उसके साथ फोटो आदि खिचवाकर युवक द्वारा उससे संबंध बनाने के लिये दबाव बनाया गया, मना कर पिता के घर आ गयी थी, युवक द्वारा जबरन खीची गई फोटो का व्हाटसअप पर वायरल कर बालिका व उसके परिवार वालो को धमकी दी गई. कि तेरी लडकी की दूसरी जगह शादी नही होने देगें अगर की तो तेरी लडकी को उठाकर शादी करा देगें, रिपोर्ट पर धारा 137 (2), 96,143 (4), 296,74,75(1)(i).3(5) बी.एन.एस. 2023, 7/8 पॉक्सो एक्ट का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया, नाबालिग बालिका के र्दुव्यापार से संबंधित होने के कारण पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आकाश भूरिया व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री केतन अडलक को निर्देशित किया गया कि त्वरित कार्यवाही कर आरोपीगण की गिरफतारी कर सख्त कार्यवाही की जावे, उनके द्वारा पुलिस टीम गठित कर शीघ्र कार्यवाही हेतु महिला उप निरीक्षक कृष्णा सूर्यवंशी, उनि राहुल रावत, प्र.आर. अशोक जोसवाल, आर. बालकृष्ण छापे, कन्हैयालाल, बॉबी वर्मा को आरोपी की पतासाजी गिरफतारी हेतु रवाना किया गया था उनके द्वारा आरोपीगण के ठिकानों पर छापामार कार्यवाही कर आरोपी राहुल पिता सोमा, निवासी बुरूट को गिरफतार पूछताछ की गई जिसने बताया कि गांव के राजाराम ने उससे 50000/- रूपये लेकर बालिका मेरे सुपुर्द कर फोटो खिचवाये थे, आरोपी से उसका मोबाईल जिससे उसने फोटो खिचकर वायरल किये थे जप्त किया गया, आरोपी राजाराम पिता केदार निवासी बुरूट को गिरफतार कर पूछताछ की जा रही हैं, आरोपी के विरूध्द पूर्व में भी बालिकाओं के दुर्व्यापार के प्रकरण हैं, जिसके कारण आरोपी से अन्य घटनाओ के संबंध में भी पूछताछ की जा रही हैं।

247 Views
What do you think?

Leave a Reply