प्रदेश में महिलाओं और बेटियों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही : अरूण यादव

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM


-मासूम पीड़िता के परिजनों को हर संभव मदद का दिलाया भरोसा
अनोखा तीर हरदा।
शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव हरदा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर दुष्कर्म पीड़ित मासूम के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया। जिला अस्पताल में मीडिया से चर्चा के दौरान पूर्व मंत्री यादव ने छीपाबड़ थाना क्षेत्र में पांच साल की मासूम के साथ हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर कहा कि पूरे प्रदेश में महिलाओं और बेटियों के ऊपर अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही है। राजधानी भोपाल में पांच साल की मासूम से रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई है। वहीं, हरदा जिले में भी पांच साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को घटना के पांच दिनों बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि हरदा जिले सहित पूरे प्रदेश में पुलिस प्रशासन निरंकुश हो चुका है। प्रदेश सरकार अपनी मूल जिम्मेदारियों से भटक चुकी है। पिछले पांच दिनों से हरदा पुलिस दुष्कर्म के आरोपी को नहीं पकड़ पाई है। जो प्रदेश की पुलिसिंग पर बड़ा सवाल है। उन्होंने आगे कहा कि अब ऐसा लगने लगा है कि प्रदेश में बेटी पढ़ाओ की जगह अब बेटी बचाओ का अभियान हमें शुरू करना होगा। पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि मध्यप्रदेश का यह दुर्भाग्य है कि पिछले पंद्रह सालों में हमारी बहन बेटियों के साथ दुराचार अत्याचार के मामले में प्रदेश देश में नंबर वन बन गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधिकारियों से चर्चा हुई है। जिस पर उन्होंने जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।
एमएसपी दे सरकार
उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से कांग्रेस सरकार से किसानों को एमएसपी देने की मांग करती आई है। क्योंकि किसानों को फसल पैदा करने में लागत भी नहीं निकल पा रही है। अब तो शिवराज जी केंद्रीय कृषि मंत्री है। देखना है देश और प्रदेश के किसानों के लिए वो और उनकी सरकार क्या करती है।

Views Today: 2

Total Views: 180

Leave a Reply

error: Content is protected !!