Skip to content
Monday, 2 November 2026
हरदा

वृद्धाश्रम में की साफ-सफाई

1 min read
Text Size:


-हरदा डिग्री कॉलेज के रासेयो ने चलाया स्वच्छता अभियान
अनोखा तीर, हरदा
। हरदा जिले के सभी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई हरदा डिग्री कॉलेज में आज पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता संपन्न हुई। स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें स्वच्छता ही सेवा,  प्रकृति के दुश्मन तीन-पाउच पन्नी पॉलिथीन जैसे गगनचुंबी नारे लगाए गए। रैली वृद्धाश्रम पर जाकर समाप्त हुई। रैली को महाविद्यालय के संचालक डॉ.गिरीश सिंहल, डॉ.अभिलाषा सिंहल, उपप्राचार्य गणेश श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाई। राष्ट्रीय सेवा योजना के सवयंसेवको ने वृद्धााश्रम में जाकर साफ सफाई की। वहां पर पड़े हुए कचरे को साफ किया। और सभी वृद्धजनों को फल वितरित किए गए। इस अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग के जिला अधिकारी कमलेश सिंह, संकेत श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक सत्येन्द्र सिंह परिहार, कार्यक्रम अधिकारी डॉ.मनोरमा चौहान, मयंक काले, स्वयंसेवक तनिष्क कुशवाह, आदित्य, नमन आदि उपस्थित थे।

344 Views
What do you think?

Leave a Reply