Skip to content
Monday, 2 November 2026
बैतूल

आदिल से आदित्य बनकर किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर करता रहा दुष्कर्म

2 min read
Text Size:


– पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
अनोखा तीर, बैतूल।
जिले में शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मुस्लिम युवक ने अपना नाम बदलकर 13 वर्षीय बालिका को अपने प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म का शिकार बनाया। युवक नाबालिग को इस्लामिक गतिविधि हिजाब आदि के लिए जबरन धर्मान्तरण का प्रयास कर रहा था। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ शाहपुर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के पतौवा पुरा निवासी आदिल मंसूरी ने खुद का नाम बदलकर आदित्य बताकर 13 वर्षीय बालिका को अपने प्रेमजाल में फंसाया और उससे दुष्कर्म करता रहा। आदिल ने आदित्य बनकर सोशल मीडिया के जरिए बालिका से दोस्ती की और जान-पहचान बढ़ाते हुए अपने प्रेमजाल में फंसाया। शाहपुर थाना में पदस्थ उप निरीक्षक सोनम साहू ने बताया कि शुक्रवार रात्रि करीब 12 बजे बीजादेही थाना क्षेत्र के कुछ लोग पुलिस स्टेशन आए और आदिल के खिलाफ शिकायत दर्ज की। पीड़िता के पिता ने शिकायत दर्ज करते समय बताया कि युवक ने कैसे उनकी बेटी से इंटरनेट के जरिए दोस्ती की और  अपने प्रेमजाल में फंसाया। इतना ही नहीं, आरोपी बालिका से इस्लामिक गतिविधियों में संलिप्त कर इंस्टाग्राम पर जबरन पोस्ट करवाता था। शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है।

465 Views
What do you think?

Leave a Reply