भाकिसं के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM


-किसानों की समस्याओं पर की चर्चा
-सोयाबीन पर ११०८ रुपए बोनस देने की रखी बात
अनोखा तीर, हरदा।
शुक्रवार को भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से भेट कर किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। चर्चा में  संघ द्वारा मांग की गई कि सरकार समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की पूर्ण खरीदी करे, साथ ही समर्थन मूल्य 4892 पर 1108 रुपए का बोनस भी प्रदान करे ताकि किसानों को 6 हजार रुपए प्रति कुंटल का भाव मिल सके। चर्चा में किसान संघ ने नियमित चर्चा का आग्रह किया ताकि सरकार के पास किसानों की समस्याओं पर काम करने का सही नीति निर्धारण हो सके। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री  से आग्रह किया है कि राजस्व एवं कृषि से संबंधित विषय पर शीघ्रता से काम होना चाहिए। आने वाली रबी सीजन के लिए किसानों को उत्तम मानक के पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज  और दवाइयों की उपलब्धता कराई जाए। जले हुए ट्रांसफार्मर 24 घण्टे में बदले जाए। किसानों को स्थाई पंप कनेक्शन 500 रु में प्रदान किये जाए। सभी मंडियों में 10 टन के कांटो से तुलाई की जाए एवं मंडियों में मानक परीक्षण के डोकेज़ मशीन अनिवार्य हो ताकि किसानों की फसल का सही मानक तय हो  सके। अनाज समर्थन मूल्य से नीच न बिके। चर्चा में मुख्यमंत्री  ने सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है। इस प्रतिनिधि मंडल में अखिल भारतीय कार्यकारी अध्यक्ष रामभरोसे बसोतिया, प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना, प्रदेश महामंत्री चंद्रकांत गौर, प्रदेश कोषाध्यक्ष नवनीत रघुवंशी, मध्यभारत प्रान्त अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान, प्रान्त संगठन मंत्री मनीष शर्मा, प्रान्त कोषाध्यक्ष शिवनंदन रघुवंशी,मालवा प्रान्त अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पटेल, प्रान्त महामंत्री रमेश दांगी, महाकौशल प्रान्त संगठन मंत्री भरत पटेल सम्मिलित रहे।

Views Today: 2

Total Views: 288

Leave a Reply

error: Content is protected !!