भगवान देवनाराण की जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा


अनोखा तीर, हरदा। जिला मुख्यालय पर शनिवार को गुर्जर समाज के आराध्य देव भगवान श्री देवनारायण जी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर कृषि उपज मंडी से गुर्जर समाज ने शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्री देव नारायण जी की महाआरती कर महाप्रसाद का वितरण किया गया। शोभायात्रा का जगह-जगह सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। कृषि उपज मंडी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने सामाजिक एकता बनाने के साथ साथ समाज के युवाओं को अच्छी शिक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। इस मौके पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दीप्ति परमेश्वरी गुर्जर, विधायक डॉ. आर के दोगने, महासभा के पूर्व अध्यक्ष रामकृष्ण पटेल, युवा सभा के पूर्व अध्यक्ष ललित पटेल, राम गुर्जर अध्यक्ष गुर्जर समाज भोपाल, संजय खोदरे युवा अध्यक्ष गुर्जर समाज इंदौर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने शिक्षा को बढ़ावा देने और कुरीतियों को दूर करने का संकल्प भी लिया। इस दौरान शहर सहित जिले भर से आए गुर्जर समाज की महिलाएं व पुरुष बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Oplus_0
247 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!