Skip to content
Monday, 2 November 2026
बैतूल

दोहरे हत्याकांड से गांव में फैली दहशत, धारदार हथियार से की हत्या

2 min read
Text Size:


अनोखा तीर, बैतूल। जिले के चोपना थाना क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड के बाद गांव में दहशत फैल गई है। चोपना थाना क्षेत्र के नीलगढ़ गांव में अज्ञात व्यक्तियों ने धारदार हथियार से दो बुजुर्ग की हत्या कर दी है। पुलिस को हत्याकांड की सूचना मिलते ही एएसपी कमला जोशी और चोपना थाना प्रभारी सरिवंद धुर्वे ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। मृतकों के शव को देखने पर दो-तीन दिन पुराना लग रहा था। जानकारी के मुताबिक चोपना थाना क्षेत्र के ग्राम उत्तीढाना निवासी बुजुर्ग छन्नू धुर्वे उम्र 65 वर्ष, बिस्सु उम्र 55 वर्ष नीलगढ़ गांव के जंगल में ही झोपड़ी बनाकर रहते थे। दोनों बुजुर्गों की किसी धारदार हथियार से सिर पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। बुजुर्ग के सिर पर हमला करने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। दोनों मृतकों को जिन अज्ञात व्यक्तियों ने मारा उनके खिलाफ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बुजुर्गों की हत्या जादूटोना के शक के चलते की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या की घटना के बारे में और जानकारी मिल पाएगी। पुलिस अन्य साक्ष्य भी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्या की घटना का खुलासा किया जाएगा।

322 Views
What do you think?

Leave a Reply