Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

डोल ग्यारस…हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की.. के जयकारों गुंजायमान हुआ शहर

2 min read
Text Size:


–सुसज्जित आकर्षक पालकी में विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकले लड्डू गोपाल
– राधा-कृष्ण बने कालाकारों के नृत्य ने मोहा मन

अनोखा तीर, हरदा। डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय पर अलग-अलग स्थानों से डोल निकलें। इस दौरान शहर हाथी-घोड़ा पालकी जय कन्हैयालाल की के जयकारों से गुंजायमान हो गया। लोगों ने लड्डू गोपाल को सुसज्जित और आकर्षक पालकी में विराजित कर नगर का भ्रमण कराया। नगर भ्रमण के दौरान डोल के साथ राधा-कृष्ण बने कालाकारों ने नृत्य की प्रस्तुतियां दी। इनकी प्रस्तुतियों ने वहां मौजूद लोगों का मन मोह लिया। डोल ग्यारस का पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया। शहर के अलग-अलग मंदिरों में तैयार किए गए डोल बैंड बाजे के साथ निकाले गए है। जहां महिलाओं ने अपने घर के सामने निकलने वाले डोल में विराजमान लड्डू गोपाल का पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।डोल में श्रद्धालुओं ने हरी भजन कीर्तन किया। महिलाओं ने व्रत रखकर डोल की पूजा की। रात करीब ८ :३० को सभी डोल घंटाघर चौक पहुंचे। यहां से जुलूस के रूप में सभी डोल एक साथ निकले। जहां देर रात तक चल समारोह निकाला गया। जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। अजनाल नदी के तट पर पूजन-अर्चन कर डोल का विसर्जन किया गया।

794 Views
What do you think?

Leave a Reply