Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट

1 min read
Text Size:


अनोखा तीर, हरदा। शुक्रवार देर रात को जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम चारुवा में दो पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर झगड़ा हो गया, जिसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के दो भाइयों के साथ जमकर मारपीट कर दी। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार चारुवा बस स्टैंड के पास रहने वाले सौरभ मराठा का गांव के ही रितेश कीर से बीते आठ दिनों पहले रुपयों के लेन देन को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद शुक्रवार रात को फिर से दोनों के बीच मोबाइल पर कहासुनी हो गई। जिसके बाद गांव के हरिपुरा में रहने वाले रोहित, भूपेंद्र, रितेश सहित अन्य लोगों ने बस स्टैंड के पास पान की दुकान पर बैठे सौरभ पर हमला कर दिया। इ स दौरान बीच बचाव में आए उसके छोटे भाई शिवम के सिर पर भी धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसके बाद उन्होंने १००  डायल पर फोन किया।

415 Views
What do you think?

Leave a Reply