Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

राजकुमार चंदेल बने वॉलीबॉल संघ के जिलाध्यक्ष

1 min read
10 2 4
Text Size:

-विजय सावनेर सचिव

अनोखा तीर, टिमरनी। मध्य प्रदेश वॉलीबॉल संघ की बैठक 11 अक्टूबर को भोपाल में आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश के सभी वॉलीबॉल संघ के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया था। जहां वॉलीबॉल संघ का चुनाव भी होना था, लेकिन सर्वसम्मति से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सुपुत्र कार्तिकेय चौहान को मध्य प्रदेश वॉलीबॉल संघ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं खातेगांव विधानसभा के वर्तमान विधायक आशीष शर्मा को प्रदेश का उपाध्यक्ष घोषित किया गया। इसी तरह हरदा जिले की कार्यकारिणी में राजकुमार चंदेल को हरदा जिला वॉलीबॉल संघ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया और विजय सावनेर को सचिव नियुक्त किया गया है। इस उपलब्धि पर नर्मदा खेल अकादमी के अध्यक्ष संजय शाह, पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज, नवनिर्वाचित अध्यक्ष सचिन दुबे, सचिव किशोर डूडी, उपाध्यक्ष राजा भुस्कुटे, सुनील दुबे, अतुल बारंगे, राजेश खेरवा, कैलाश डूडी, डॉ. राजेंद्र शर्मा, आलोक जैन, सहसचिव मुरली पाटिल, पंकज तिवारी के साथ क्लब के सदस्य कैलाश तिल्लौरे, विनोद अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, जगदीश शर्मा, मंगल सिंह यादव, रामजीवन गोदारा, गिरजाशंकर राजपूत, रामनिवास जाट, अरुण राजपूत, सुरेश बघेल, दीपक काका, दीपक भाटी, गौरव शुक्ला, अंकित जोशी के अलावा मीडिया प्रभारी राजेश मिश्रा और पवन चौधरी ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply