Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

करताना में लोड शेडिंग से ग्रामीण परेशान

2 min read
01 3
Text Size:

-11 केवी की सीटी जलने से पांच घंटे गुल रही बिजली

अनोखा तीर, करताना। क्षेत्र में इन दिनों लोड शेडिंग के चलते बिजली कटौती से ग्रामीणों में खासी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोड शेडिंग के समय बिजली गुल रहने से ग्रामीणों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है, वहीं मच्छर काटने से रात में सो भी नहीं पा रहे हैं। मंगलवार को सब स्टेशन पर 11 केवी लाइन की सीटी जल जाने से बस स्टैंड से जुड़े घरेलू एवं कृषि फीडर बंद रहे। सुबह करीब 10 बजे सीटी जलने से गांवों में गुल हुई बिजली करीब पौने तीन बजे बहाल हो सकी। बिजली नहीं होने से बिजली संबंधित काम वाली दुकानें बंद रहीं। दोपहर में बिजली आने के बाद वेल्डिंग सहित अन्य दुकानें खुल सकीं। जानकारी के अनुसार मेन फीडर की 11 केवी की सीटी जलने से सभी फीडर बंद रहे। लंबा फॉल्ट होने की वजह से सीटी जलने की संभावना बनती है। सब स्टेशन पर जली हुई सीटी को तकनीकी सुधार के लिए विद्युत वितरण कंपनी की टीम जिला मुख्यालय से पहुंची। टीम में मौजूद कर्मचारियों द्वारा जली हुई 11 केवी की सीटी को तकनीकी रूप से रिपेयर किया गया। ग्रामीणों ने क्षेत्र में हो रही लोड शेडिंग के नाम पर बिजली कटौती बंद करने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि वर्तमान में नवरात्रि उत्सव चल रहा है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply