Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

नहरों की सफाई शुरू नहीं, किसानों को पलेवा करने में होगी देरी

2 min read
02 5
Text Size:

-खरीफ फसलों की कटाई लगभग पूरी, खेत तैयार करने में जुटे किसान
-जल संसाधन विभाग से जल्द सफाई कराने की मांग

अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम सोडलपुर सहित आसपास के क्षेत्र में खरीफ की सोयाबीन, मक्का और धान की कटाई लगभग पूरी होने को है। किसान अब रबी सीजन की फसलों की बोवनी के लिए अपने खेतों को तैयार करने में जुट गए हैं। वहीं दूसरी ओर अभी तक नहरों की सफाई शुरू नहीं होने से किसानों को पलेवा करने में देरी होने की आशंका है। गांव से निकलने वाली दूधकच्छ माइनर और खिड़की माइनर में अभी तक सफाई कार्य शुरू नहीं हुआ है। बारिश के दौरान नहरों में जगह-जगह खरपतवार और झाड़ियां उग आई हैं। कई स्थानों पर नहरों की खुदाई और सफाई की भी जरूरत है। ऐसे में समय पर नहरों की सफाई नहीं होने से किसानों को खेतों तक पानी पहुंचने में परेशानी हो सकती है। किसानों का कहना है कि रबी सीजन की बोवनी के लिए खेतों में समय पर पलेवा होना जरूरी है। इसके लिए नहरों में समय पर पानी छोड़ा जाना आवश्यक है। यदि सफाई कार्य में देरी हुई तो पलेवा प्रभावित होगा और इसका असर बोवनी की तैयारी पर भी पड़ सकता है। किसानों ने जल संसाधन विभाग से मांग की है कि नहरों की सफाई का कार्य जल्द शुरू कराया जाए, ताकि समय पर नहरों में पानी छोड़ा जा सके और किसानों को पलेवा करने में परेशानी का सामना न करना पड़े। किसान संतोष सोलंकी, राजकिशोर भाटी, मोहन चौधरी और आनंद पटेल ने कहा कि खरीफ फसलों की कटाई के बाद किसान रबी सीजन की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में नहरों की सफाई जल्द शुरू होनी चाहिए, जिससे समय पर पानी मिल सके और पलेवा में देरी न हो।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply