Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

नवरात्रि पर आदर्श स्कूल में शबरी प्रसंग की भावपूर्ण प्रस्तुति

1 min read
07 3 5
Text Size:

अनोखा तीर, सोडलपुर। नवरात्रि के पावन अवसर पर आदर्श बाल विकास हायर सेकेंडरी स्कूल, सोडलपुर में भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विशेष शबरी प्रसंग की भावपूर्ण एवं मनमोहक प्रस्तुति दी गई। विद्यार्थियों ने माता शबरी और भगवान श्रीराम की भक्ति, प्रेम एवं समर्पण को अपने अभिनय के माध्यम से जीवंत किया। शबरी प्रसंग हमें सिखाता है कि सच्ची भक्ति में जाति, वर्ग और बाहरी आडंबर का कोई स्थान नहीं होता। भगवान श्रीराम ने माता शबरी के प्रेम और निष्कपट भक्ति को स्वीकार कर संपूर्ण समाज को समानता, प्रेम और समर्पण का संदेश दिया। विद्यालय में आयोजित इस विशेष गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक प्रसंगों और नैतिक मूल्यों से जोड़ना रहा। बच्चों की प्रस्तुति ने भक्ति, श्रद्धा और मानवीय संवेदनाओं का सुंदर संदेश दिया। भगवान भाव के भूखे हैं, दिखावे के नहीं। सच्ची श्रद्धा और निष्कपट प्रेम ही भक्ति का सबसे सुंदर रूप है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply