तवा बांध के 9 गेट खोले गए, तवा नदी में छोड़ा जा रहा पानी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

कैचमेंट एरिया में हो रही बरिश, 7-7 फीट तक खुले 9 गेट

तरुण मेहरा, माखन नगर। जिलों में बारिश का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी भी आने वाले कुछ दिनों तक बारिश होने की संभावना है। जिले में सोमवार शाम से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। जिले में कहीं धूप तो कहीं छाव भी देखने को मिल रही है। वहीं कैचमेंट एरिया में हो रही लगातार बारिश के चलते तवा बांध के 9 गेटों को सात-सात फिट तक खोल दिया गया है जिससे करीब 1 लाख 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। मंगलवार रात करीब 8:00 बजे तवा बांध के 3 गेट 5-5 फिट खोलकर 26 हजार 034 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। जिसके बाद रात में कैचमेंट एरिया में हुई बारिश के चलते तवा बांध का जलस्तर बढ़ गया। बुधवार सुबह तवा बांध के 9 गेटो को 7-7 फिट तक खोला गया है जिससे करीब 1लाख 20 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है। गेट खोलने के बाद क्षेत्र से लोग इस नजारे को देखने पहुंच रहे हैं।

Views Today: 4

Total Views: 786

Leave a Reply

error: Content is protected !!