Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
देवास

हाथों में शराब के क्वार्टर लेकर जनसुनवाई में कलेक्टर के समक्ष पहुंचे शिवसेना नेता

3 min read
Text Size:

शहर सहित जिलेभर में एमआरपी से अधिक मूल्य में बिक रही शराब- शिवसेना


– ठेकेदार आबकारी विभाग की मिलीभगत से ग्राहकों को लगा रहे चूना


कार्यवाही नही होने पर शिवसेना फूंकेगी आबकारी मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री का पुतला


देवास।
शहर सहित जिलेभर में ओर रेट (एमआरपी से ज्यादा मूल्य) की शराब बिक्री पर रोक लगाने पर आबकारी विभाग अब तक विफल साबित रहा है। छोटी से बडी शराब दुकानों पर ठेकेदार व आबकारी की मिलीभगत से हर प्रकार की शराब की बोतले मूल्य से अधिक रेट में बिक रही है। इसी मामले को लेकर शिवसेना जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा मंगलवार को भरी जनसुनवाई में अलग-अलग मूल्य की शराब की बोतले बिल सहित लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे। जहां उन्होंने मनमाने मूल्य में बिक रही शराब पर रोक लगाने की मांग करते हुए आवेदन भी सौंपा। वर्मा ने बताया कि देवास जिले के भोलेभाले लोगों को शराब के ठेकेदार दोनो हाथों से लूटने पर लगे हुए है। आबकारी विभाग नाम मात्र की कार्यवाही करके इतिश्री कर लेता है। देवास जिले में लगभग 100 के आसपास शराब की दुकाने है। किसी भी दुकानों एमआरपी पर शराब ग्राहकों को नही मिलती। वर्मा ने बताया कि हमने जाँच पडताल करने के लिए इटावा स्थित शराब की दुकान से बियर की केन खरीदी, जिसकी एमआरपी 130 रूपए है, लेकिन वह हमें 150 रूपए में दुकान संचालक द्वारा दी गई। उज्जैन रोड अभिनव टॉकिज के सामने स्थित शराब दुकान पर सफेद का क्वाटर हमें 80 रूपए में दिया गया, जिसकी कीमत 60 रूपए है। करीम अस्पताल के पास स्थित शराब दुकान पर लाल शराब के क्वाटर हमें 110 रूपए मेें दी गई, जिसकी कीमत 100 रूपए है। इन दुकानों से खरीदी गई शराब का बिल भी हमारे पास उपलब्ध है। इसी प्रकार शहर सहित जिलेभर में स्थित समस्त दुकानों पर एमआरपी से अधिक मूल्य पर शराब बिक रही है। अब देखना होगा कि शिकायत के बाद ओवर रेट पर बिक रही शराब बिक्री पर अंकुश लग पाता है या नही। शिवसेना ने कलेक्टर सहित संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि उक्त मामले की सूक्ष्मता से जांच होना चाहिए। साथ ही शराब ठेकेदारों के ठेके निरस्त किए जाकर इसमें लिप्त अधिकारियों पर कार्यवाही होना चाहिए। जिससे शराब से हो रहे भ्रष्टाचार पर रोक लग सके। इस मामले को लेकर 8 दिन पूर्व शिवसेना शहर अध्यक्ष श्रवण सिंह दरबार ने आबकारी विभाग को शिकायत की थी, लेकिन विभाग द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही नही की गई। उक्त मामले को कलेक्टर ने भी संज्ञान में लेते हुए तत्काल संबंधित अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिए। यदि आगामी जनसुनवाई तक प्रशासन द्वारा कार्यवाही नही की जाती है तो शिवसेना देवास जिला प्रभारी व मप्र शासन आबकारी मंत्री जगदीश देवडा का पूतला फूंकेगी। उक्त जानकारी शिवसेना जिला महामंत्री लाखन टीपानिया ने दी।

208 Views
What do you think?

Leave a Reply