Skip to content
Friday, 6 November 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन्माष्टमी पर गोपाल मंदिर पहुंचकर द्वारकाधीश भगवान श्रीकृष्ण के किए दर्शन

1 min read
Text Size:

प्रदेशवासियों को दी जन्माष्टमी की अनन्त शुभकामनाएं
उज्जैन के गोपाल मंदिर के बाहर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

भोपाल:-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर रात्रि में भगवान कृष्ण के जन्म के बाद गोपाल मंदिर पहुंचकर द्वारकाधीश भगवान कृष्ण के दर्शन किए। दर्शन के बाद उन्होंने शहर सहित प्रदेशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव को गोपाल मंदिर के मुख्य पुजारी गिरी जी शर्मा ने माला भेंट की। मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के बाहर मौजूद श्रद्धालुओं का अभिवादन किया।

उल्लेखनीय है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर गोपाल मंदिर परिसर के बाहर शाम से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा था। भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित भजन निरंतर प्रस्तुत किए जा रहे थे। विभिन्न स्थानों पर मंच लगाए गए थे।

राज्यसभा सांसद बाल योगी उमेशनाथ जी महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, बहादुर सिंह बोरमुंडला सहित अन्य गणमान्य नागरिक तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

245 Views
What do you think?

Leave a Reply