Skip to content
Friday, 6 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

जन्माष्टमी पर भगवान भोलेनाथ की उज्जयिनी हुई कृष्णमयी

1 min read
Text Size:

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्निक श्रीकृष्णा मित्रविंदा मंदिर में दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
मुख्यमंत्री ने बालक गिरीश गुरुजी से भेंट कर सत्संग का लाभ लिया

भोपाल:-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप प्रदेश में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास एवं उमंग से मनाया जा रहा हैं।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन पहुंच कर सपत्निक जन्माष्टमी पर्व पर श्रीकृष्णा मित्रविंदा मंदिर में भगवान श्रीकृष्णाविंदा के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया। श्रीकृष्णा मित्रविंदा धाम पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बालक गिरीश गुरुजी से भेंट कर सत्संग का लाभ भी लिया।

श्रीकृष्णा मित्रविंदा धाम में आयोजित अनिरुद्ध रामानुजन दास महाराज के कृष्णमयी भजनों ने संपूर्ण क्षेत्र को भक्तिभाव से भर दिया।जन्माष्टमी पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में आयोजित दही हांडी, मटकी फोड़, भजन-कीर्तन के कार्यक्रम और श्रद्धालुओं के उत्साह ने भगवान महाकालेश्वर की उज्जयिनी को संपूर्ण रूप से कृष्णमयी कर दिया। श्रीकृष्णा मित्रविंदा धाम में पूजन के अवसर पर राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।

208 Views
What do you think?

Leave a Reply