दिगंबर जैन समाज ने मोक्षसप्तमी पर किया विशेष पूजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

बड़वाह:- स्थानीय दिगंबर जैन समाज ने सोमवार सुबह जैन धर्म के 23 वे तीर्थंकर 1008 पार्श्वनाथ नाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक विधानाचार्य वैभव जैन के सानिध्य में हर्षोल्लास के साथ मनाया। जिसमे प्रातः श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा, नित्यनियम पूजन,पार्श्वनाथ भगवान का विशेष पूजन सम्पन्न हुआ। श्रीजी की शांतिधारा के पुण्यार्जक श्रीमती रिया अंकुश जैन एवं श्रीमती अंजना नरेन्द्र जैन थे। जबकि निर्वानलाड़ू चढ़ाने के लाभार्थी श्रीमती प्रियंका संदीप चौधरी रहे। निर्वाणलाड़ू निर्वाण काण्ड  पाठ के पश्चात चढ़ाया गया। इस दौरान विधानाचार्य वैभव जैन ने बताया कि जैन धर्म के 23 वें तीर्थंकर का जन्म आज से 29 सौ वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश के वाराणसी में इक्ष्वाकु वंश के राजा अश्वसेन और रानी वामा देवी  के गर्भ से हुआ था। इनके समोशरण में 10 गणधर, 16 हजार मुनिराज, 36 हजार आर्यिका, 1 लाख श्रावक व 3 लाख श्राविका थी। पारसनाथ भगवान के शरीर की ऊंचाई 9 हाथ व आयु 100 वर्ष थी इन्होंने श्रावण शुक्ल सप्तमी के दिन प्रातः काल विशाखा नक्षत्र में सम्मेदशिखर जी में मोक्ष प्राप्त हुआ था। इस पूजन कार्य में समाज के अनेक महिला पुरुष और युवती शामिल हुई।

Views Today: 2

Total Views: 152

Leave a Reply

error: Content is protected !!