Skip to content
Monday, 2 November 2026
बैतूल

98 हजार आपरेशन करने वाले डॉक्टर आए बैतूल

2 min read
Text Size:

बैतूल:-देश में रोबोटिक सर्जरी के पाइनियर माने जाने वाले एवं मैक्स हेल्थ केयर न्यू दिल्ली के चेयरमेन डॉ. प्रदीप चौबे ने रोबोटिक सर्जरी में ही सबसे तेज 100 रोबोटिक सर्जरी करने का वल्र्ड रिकार्ड बनाया है। इसके अलावा एक साल में 623 ऐसी सर्जरी करने का रिकार्ड भी उनके नाम है। इसके साथ ही डॉ. चौबे ने अब तक लगभग 98 हजार आपरेशन किए हैं। और देश में लगभग 20 हजार चिकित्सकों को सर्जरी के संबंध में प्रशिक्षित भी किया है। ऐसे दिग्गज डॉ. प्रदीप चौबे कल कुछ घंटों के लिए पारिवारिक कारणों से बैतूल आए थे।

पीयूष तिवारी के मामा है डॉ. चौबे 

 जिला उद्योग संघ के सचिव एवं सक्रिय समाजसेवी पीयूष तिवारी के पिता वेटनरी सर्जन डॉ. जीएस तिवारी का गत दिनों निधन हो गया था। परिवार में शोक संवेदनाएं व्यक्त करने पीयूष तिवारी के मामा एवं देश के विख्यात सर्जन डॉ. प्रदीप चौबे कल कुछ समय के लिए बैतूल आए एवं श्री तिवारी के कोसमी स्थित निवास पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने के बाद वापस दिल्ली लौट गए हैं।

डॉ. चौबे का बैतूल से है पुराना नाता

डॉ. चौबे के पिता डॉ. रामदुलारे चौबे सन 1919 के दौरान बैतूल में कोठीबाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर के सामने निवास करते थे। उस समय देश में गिने-चुने डॉक्टर्स हुआ करते थे। इस तरह से डॉ. चौबे का बैतूल से बहुत पुराना नाता रहा।

पदमश्री से सम्मानित हो चुके हैं डॉ. चौबे 

पूर्व राष्ट्रपति केआर नारायण ने डॉ. प्रदीप चौबे को उनकी सेवाओं के लिए देश के बड़े सम्मान पदमश्री से सम्मानित किया था। बौद्ध धर्मगुरु एवं विश्व प्रख्यात दलाई लामा का नई दिल्ली में आपरेशन करने वाले डॉ. चौबे ने कई बड़े नेताओं के भी स्वास्थ्य परीक्षण एवं सर्जरी का कार्य किया है। इसके अलावा पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम भी अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए डॉ. चौबे की ही सेवाएं लेते थे। वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी डॉ. चौबे की सेवा भावना एवं योग्यता के कायल है।

इन संस्थाओं का किया प्रतिनिधित्व

लंदन से एफआरसीएस डिग्री प्राप्त डॉ. प्रदीप चौबे ने जबलपुर मेडिकल कालेज से एमबीबीएस और एमएस किया था। डॉ. चौबे एशिया पेसेफिक हर्निया सोसायटी के फाउंडर अध्यक्ष, इंटरनेशनल फेडरेशन फार द सर्जरी ऑफ ओबेसिटी एवं मेटाबोलिक डिसआर्डर के निर्वाचित अध्यक्ष, आईएफएसओ एशिया पेसेफिक के अध्यक्ष के अलावा भी अनेको सरकारी समितियों और सामाजिक संस्थाओं का मेम्बर रहे हैं। और वर्तमान में भी कई संस्थाओं का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

242 Views
What do you think?

Leave a Reply