Skip to content
Thursday, 5 November 2026
देवास

बडे विवाद के पूर्व पकडाये हथियार

2 min read
Text Size:

कन्नौद- पुलिस अधीक्षक जिला देवास संपत उपाध्याय द्वारा अवैध हथियारों के विरुध्द प्रभावी कार्यवाही हेतु अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आकाश भूरिया तथा अनुविभागीय अधिकारी केतन अडलक को निर्देशित किया गया था उनके द्वारा अपने अधिनस्थ थाना प्रभारियो को अवैध हथियार के विरूध्द प्रोएक्टिव तरीके से कार्यवाही हेतु बताया गया था. थाना कन्नौद में दिनांक 01.08.2024 को ग्राम कलवार में विवाद के बाद अवैध हथियार का उपयोग होने की पूर्ण संभावना मुखबीर द्वारा बतायी गई, पुलिस टीम कन्नौद उप निरीक्षक दीपक नोण्डे, उनि बी.एस. पटेल, सउनि गणेश विश्नोई प्र.आर. 599 दीपक अग्निहोत्री, आर 787 बालकृष्ण छापे, आर 67 भुपेन्द्र झुर्री द्वारा मुखबीर के बताये गये स्थानो पर घेरा बन्दी कर आरोपी रवि पिता जीतमल, राकेश पिता जीतमल गणेश पिता गोविन्द निवासीगण ग्राम किलोदा-बी को दोडते-भागते पकटा व रवि की तलाशी लेते आरोपी के कब्जे से दो तेजधार तलवार, व आरोपी राकेश से लोहे की दो तलवार व आरोपी गणेश से एक तेजधारदार चाकू कुल पांच हथियार जप्त किये गये, आरोपीगण से उक्त हथियारों के संबंध में लायसेंस का पूछते नहीं होना बताया, आरोपीगण का उक्त अपराध धारा 25 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से पृथक-पृथक अपराध दर्ज कर आरोपीगण को गिरफतार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया न्यायालय द्वारा आरोपियों को जैल भेज दिया गया है l

131 Views
What do you think?

Leave a Reply