नदी की रेत में पड़े मिले दो नर कंकाल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

पुलिस जांच में जुटी

सोहागपुर- थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रनमोथा के पास से बहने वाली सूखी नदी में दो कंकाल मिले हैं। कंकाल देखे जाने के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने नर्मदापुरम से एफएसएल अधिकारी को मौके पर बुलाकर जांच करवाई। इसके अलावा पुलिस ने घटनास्थल के आसपास का  जायजा लिया गया। नदी की रेत में दो कंकाल की हड्डियां पड़ी थी , जिसमें एक कंकाल के पास चूड़ी मिली। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इनमें एक कंकाल महिला और दूसरा कंकाल किसी पुरुष का हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर  मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामले में पुलिस जानकारी देते हुए बताया कि शोभापुर चौकी के अंतर्गत आने वाले रनमोथा गाँव के पुरुषोत्तम के खेत के किनारे सूखी नदी है जिसमे बुधवार को रेत पर नर कंकाल की हड्डियां ग्रामीणों ने देखी। नर कंकाल देखने की सूचना ग्राम कोटवार ने शोभापुर पुलिस चौकी को दी। चौकी प्रभारी मेघा उदेनिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना करने के पश्चात जांच के लिए बुधवार को ही एफएसएल अधिकारी ऋषिकेश यादव भी मौके पर पहुंचे। दोनों कंकाल के शरीर की कुछ हड्डियां नहीं थी। एक कंकाल के पास चूड़ी पड़ी हुई थी। 

शोभापुर चौकी प्रभारी एसआई मेघा उदेनिया ने बताया नदी की रेत में कंकाल की हड्डियां मिली हैं। हो सकता है कि कई बार नदी में ही शवों को दफना दिया जाता है। शायद उनके ही कंकाल बहकर आए हो या इसी जगह  शवों उन्हें दफनाया गया हो। दूसरी आशंका है कि किसी ने आत्महत्या की हो। हम सभी एंगल पर जांच कर रहे हैं। यह कंकाल काफी पुराने हैं, इसलिए आसपास के  सभी थानों से भी पुराने गुमशुदा लोगों की जानकारी बुलाई गई  है। दोनों कंकालो में महिला–पुरुष की पुष्टि के लिए हड्डियों को फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। पूरी जांच होने के बाद ही पता चल पाएगा कि यह कंकाल किस किस के हैं और क्या मामला है। जांच होने के बाद शायद इन कंकालों पहचान भी हो सकती है।

213 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!