Skip to content
Saturday, 7 November 2026
मध्य प्रदेश

उप मुख्यमंत्री ने रीवा के सौन्दर्यीकरण एवं विकास कार्यों की समीक्षा की

2 min read
Text Size:

रीवा:-उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि रीवा शहर में अधोसंरचना विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। शहर में मॉडल सड़कों का निर्माण कराकर डिवाइडर में तथा किनारों में पौधे लगाकर हरा-भरा बनाने का कार्य भी प्रगति पर है। रीवा शहर के मुख्य मार्गों में 30 अलग-अलग स्थानों पर म्यूरल्स एवं सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे जिनकी थीम में सफेद शेर, वाटरफाल्स, रीवा की पहचान सुपारी के खिलौने आदि शामिल होंगे। श्री शुक्ल ने निर्देश दिए कि शहर को स्वच्छ व साफ-सुथरा रखने के लिए नगर निगम अतिरिक्त स्वीपिंग मशीन लगाए। सड़कों में पानी का जमाव न हो इस बात पर विशेष ध्यान रखा जाए। उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन सिविल लाइन पार्क, सिरमौर चौराहे के थर्ड लेग फ्लाईओवर निर्माण, सर्किट हाउस निर्माण, व्यंकट क्लब भवन निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि चिरहुला मंदिर में प्रवेश मार्ग को चौड़ा करने तथा पार्किंग स्थल का विकास करने के साथ ही अन्न क्षेत्र को पर्याप्त स्थल पर व्यवस्थित किए जाने का कार्य शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा। बैठक में प्रभारी आयुक्त नगर निगम डॉ सौरभ सोनवड़े, विधायक प्रतिनिधि विवेक दुबे एवं राजेश पाण्डेय सहित नगर निगम एवं निर्माण विभाग के अधिकारी व निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

308 Views
What do you think?

Leave a Reply