Skip to content
Saturday, 17 October 2026
खरगोन

202 किसानों को राशि मिलने के साथ कृषि मंडी के तीन प्रभारी पर गिरी गाज

3 min read
Text Size:

विकास पवार बड़वाह – कृषि उपज मंडी सनावद में दो माह पूर्व करीब 202 किसानों ने अपने डालर चने की उपज व्यापारियों को बेची थी। तब किसानों को व्यापारी अनिल मालाकार द्वारा राशि भुक्तान नही की गई थी। ऐसी स्थिति में सभी किसानों ने व्यापारी पर कार्यवाही कर किसानों को राशि दिलवाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल जैसे आंदोलन किए थे। तभी क्षेत्रीय विधायक सचिन बिरला किसानों का धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल को समाप्त करने के लिए एसडीएम कार्यालय स्थित धरने स्थल पर पहुंचे थे ।इस दौरान विधायक बिरला ने किसानों की पूरी राशि सरकार से स्वीकृत करवाने की बात कही थी ।जिसके बाद विधायक ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और कृषि मंत्री से मिलकर उन्हें किसानों की समस्या से अवगत करवाया था। जिसके बाद मुख्यमंत्री यादव ने किसानों की सम्पूर्ण राशि मंडी बोर्ड से स्वीकृत कर किसानों को उनके हक की राशि देने का वादा किया था। हालाकी विधायक सचिन बिरला के हस्तक्षेप के बाद सनावद कृषि मंडी के माध्यम से गुरुवार को आरटीजीएस के माध्यम से किसानों के खातों में जमा की गई ।कुछ राशि कुर्की से तो कुछ मंडी बोर्ड से हुई स्वीकृत —- किसानों को मिली राशि की जानकारी देते हुए विधायक सचिन बिरला ने बताया की किसानों के साथ जिस व्यापारी ने धोखाधड़ी कर राशि का गमन किया था ।उसकी बेडिया स्थिति दुकान मकान और उसकी एक कृषि भूमि की कुर्की शासन द्वारा कर करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपए की राशि वसूल की है ।जबकि 50 लाख रुपए व्यापारी की कृषि मंडी में जमा एबडी से वसूल की गई।इस तरह 1 करोड़ 90 लाख रुपए व्यापारी से और बाकी राशि मंडी बोर्ड से स्वीकृत कर सभी किसानों को राशि का भुक्तान किया गया है। कृषि मंडी के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज —किसानों के साथ व्यापारी द्वारा धोखाधड़ी के मामले में कही न कही मंडी कर्मचारियों की साठगांठ के आरोप भी किसानों ने लगाए थे ।जिसके चलते कृषि मंडी सनावद में कार्यरत प्रभारी सचिव भगतसिंह चौहान,प्रांगण प्रभारी प्रवीन सिंह सिसोदिया, सहायक ग्रेड प्रभारी प्रेम सिंह सवनेर को निलंबित करने की कार्यवाही की गई ।हालाकी किसानों ने मंडी सयुक्त संचालक महेंद्र सिंह चौहान पर भी एफआईआर करने की मांग की थी ।जो अभी पूरी नही हुई ।जबकि कृषि मंडी के तीन कर्मचारियों पर गाज गिर चुकी है ।उल्लेखनीय है की किसानों को उनकी हक की राशि दिलाने में विधायक के प्रयास कारगार साबित हुए,किसानों ने अपनी राशि मिलने के बाद विधायक के निवास पर जाकर उनका आभार व्यक्त किया ।

262 Views
What do you think?

Leave a Reply