थाने में बकरीद ही क्यों,मीठी ईद मनाने की मांग क्यों नहीं.. ?

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

रवि अवस्थी की रिपोर्ट

दैनिक अनोखा तीर। राजधानी भोपाल में सुंदरकांड को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। स्थानीय अशोका गार्डन थाना परिसर में सुंदरकांड आयोजन के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने आज पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी व सांसद दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक दल आज सुबह पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्रा से मिला व उन्हें एक दिन पहले के घटनाक्रम की जानकारी दी। वहीं थाने में सुंदरकांड का पाठ किए जाने की शिकायत की गई। कांग्रेस नेताओं ने टीआई हेमंत श्रीवास्तव की भूमिका और दायित्व के बारे में में पुलिस कमिश्नर से चर्चा की। बता दें कि गुरुवार को कांग्रेस नेता नर्सिंग घोटाले मामले में मंत्री विश्वास सारंग के खिलाफ शिकायत करने अशोका गार्डन थाने पहुंचे थे। थाने में सुंदरकांड पाठ का आयोजन होने पर कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने आपत्ति दर्ज कराई थी। दिग्विजय सिंह ने कहा था कि सुंदरकांड हो सकता है तो कांग्रेस समर्थकों को वहां बकरीद मनाने की इजाजत दी जाए। इसके बाद शाम को पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने भी के टीटी नगर थाना प्रभारी को आवेदन देकर कांग्रेस कार्यकर्ता बंटी जैन के जन्मदिन पर 20 जुलाई को थाना परिसर में सुंदरकांड कराने की अनुमति मांगी।

Views Today: 2

Total Views: 158

Leave a Reply

error: Content is protected !!