टीकमगढ़:-पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ रोहित काशवानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सीताराम के मार्गदर्शन में आज भगवान महावीर बाल संस्कार केन्द्र, टीकमगढ़ (म०प्र०) में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को जागरुक किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को 3 नवीन अपराधिक अधिनियम 2023, सड़क सुरक्षा/गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्ति) योजना एवं साइबर-सुरक्षा के विषय में अवगत कराया गया। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को जागरुकता पंपलेट वितरित किये गये।
इस अवसर पर विद्यालयीन छात्र-छात्राएँ, प्राचार्य, प्रबंधन समिति सदस्य, शिक्षकगण एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
Views Today: 2
Total Views: 332

