Skip to content
Friday, 6 November 2026
देवास

एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण अभियान का आयोजन

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर खातेगांव:-नगर परिषद खातेगांव द्वारा शहर की स्वच्छता एवं सुंदरता बड़ाने हेतु विशेष अभियानों का आयोजन नगर मे किया जा रहा है, इसी उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार नगर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें उद्यान परिसर मैं जनप्रतिनिधियों एवं निकाय अधिकारी कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सारिका नरेंद्र चौधरी के अनुसार वृक्ष हमारे जीवन के आधार है उनकी सुरक्षा हमारा कर्तव्य है हमारी नगरवासियों से अपील है की सभी एक पेड़ अपनी मां के नाम पर समर्पित कर जरूर लगाए व उसका संरक्षण कर अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण में भागीदार बने, मुख्य नगर पालिका अधिकारी निखिलेश चिंतामन के अनुसार यह अभियान पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका रखता है वृक्ष लगाए एवं जीवन बचाएं के संदेश के साथ हम सभी को अपनी माता को समर्पित कर एक वृक्ष जरूर लगाना चाहिए व उसका पोषण करना चाहिए नगर परिषद खातेगांव की सभी शहर वासियों से अपील है अभियान में सहभागीय सहयोग प्रदान करें, आयोजन में अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि दीनदयाल जी रावड़िया, पार्षद प्रतिनिधि रामनारायण जी साहू, उपयंत्री सागर अग्रवाल, सुश्री गायत्री रावत मैडम पहल संस्था से मनीष घावरी रंजीत सिंह ,स्वप्निल वर्मा उपस्थित रहे

458 Views
What do you think?

Leave a Reply