Skip to content
Friday, 6 November 2026
मध्य प्रदेश

एमपी किसान एप के माध्यम से कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ लें

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर बुरहानपुर:-कृषि विभाग द्वारा ग्राम ईच्छापुर में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमंे कृषकों को फसलों एवं उत्पादन को बढ़ाने के संबंध में सलाह दी गई। कृषि उपसंचालक एम.एस.देवके ने जानकारी देते हुए बताया कि, सूक्ष्म पोषक तत्वों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिये विभाग द्वारा 500/- रूपये प्रति हेक्टेयर अनुदान प्रदाय किया जाता है। योेजना का लाभ लेने के लिये एम.पी. किसान एप पर किसान स्वयं भी पंजीयन कर सकते है। एम.पी. किसान एप पर विभाग की 6 योजनाओं के विभिन्न घटक जैसे-माइक्रोन्यूट्रीएंट, पौध संरक्षण औषधी, बायोफर्टिलाईजर, वीडीसाईट, बीज, प्रदर्शन के लिये पंजीयन किया जा सकता है। पंजीयन पश्चात जिस फसल में उपयोग के लिये पंजीयन किया है, उत्पाद खरीदकर बिल कृषि विस्तार अधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत करने पर अनुदान कृषक के बैंक खाते मंे भुगतान किया जायेगा।

233 Views
What do you think?

Leave a Reply