Skip to content
Friday, 6 November 2026
मध्य प्रदेश

मोहर्रम को लेकर शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न

2 min read
Text Size:

 अनोखा तीर सिवनी मालवा:-मोहर्रम को लेकर थाना परिसर मे शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमे ताजियो के प्रस्तावित मार्ग, पर लाइट, साफ सफाई, ताजिया स्थल जयस्तम्भ चौक पर व्यवस्था को लेकर नगरपालिका को प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी जिम्मेदारी सोंपी गयी। ताज़ीये दारो ने बताया कि इस वर्ष 9 ताजिये निकाले जायेगे। जिनके सामने जयस्तम्भ चौक पर रात मे कब्बाली का आयोजन किया जा रहा है। ताज़ियादारो ने बताया कि 17 तारीख को रात मे सभी ताजिये जयस्तम्भ चौक पर एकत्रित होंगे। जहा ताजियो के साथ अखाडो मे युवाओ द्वारा अपनी अपनी कलाओ का प्रदर्शन किया जाएगा। जयस्तम्भ चौक पर ताजियो के सामने कब्बाली का आयोजन किया जाएगा। जेल रोड पर नीचे आ रहे बिजली के तारो को बिजली विभाग द्वारा ऊपर कराया जाए। 18 तारीख को सुबह ताजियो को निर्धारित सड़क से करबला पर ले जाकर विसर्जित किया जाएगा कहा कि अखाड़ो के प्रदर्शन मे धारदार हथियारों पर और आग वाले प्रदर्शनो पर प्रतिबंध रहेगा। पूरा प्रशासन आपको सहयोग करेगा। लेकिन किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नही की जायेगी। ऐसे लोगो पर कानूनी कार्यवाही की जायेगी। बैठक मे एस डी एम सरोज सिंह परिहार, जनपद सी ई ओ  श्रुति चौधरी, थाना प्रभारी उषा मराबी, नपा राजस्व उप निरीक्षक अमरसिंह उइके, सहित नागरिक उपस्थित रहे।

130 Views
What do you think?

Leave a Reply