Skip to content
Thursday, 5 November 2026
देवास

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना…

3 min read
Text Size:

 

प्रदीप साहू खातेगांव। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत खातेगांव निवासी जयेंद्रपाल सिंह पिता कुंजन सिंह तोमर ने अपने घर की छत पर 03 किलोवॉट का सोलर पैनल लगवाया है। पैनल लग जाने के बाद उसका विधिवत उद्घाटन विधायक आशीष शर्मा द्वारा विगत दिवस किया गया। इस दौरान हितग्राही के परिजन, विद्युत विभाग के अधिकारीगण एवं सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी की एक महत्वकांशी योजना है। जिसके माध्यम से भारत आने वाले कई वर्षों तक इस ऊर्जा के वैकल्पिक स्तोत्र का उपयोग करके अपनी विद्युत क्षमता को बढ़ा सकता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आबादी बढ़ रही है। बिजली के उत्पादन को बढ़ाने का प्रयास लगातार सरकार भी कर रही है। हाइड्रो पावर हो, न्यूक्लियर पावर या पवन ऊर्जा हो जो ऊर्जा के अन्य साधन है, वो कई बार कम पढ़ते दिखाई देते हैं। बिजली हर व्यक्ति की आवश्यकता है। यदि पांच मिनिट भी पावर कट हो जाता है तो उसका सामान्य जीवन प्रभावित हो जाता है। इसलिए इस सूर्य जो कि प्रकृति का एक महत्वपूर्ण घटक है। उसकी ऊर्जा और उसके प्रकाश का उपयोब करके हम अपने घरों को रोशन कर सकते हैं।

विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि मेरा सभी उपभोक्ताओं से निवेदन है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में अपना पंजीयन निकट के एमपीईबी ऑफिस जाकर करवाएं तथा सोलर पैनल को लगवाएं। इस योजना के फायदे भी आपको मिलेगी। एक और तीन किलो वॉट का पैलन लगाने पर सब्सीडी मिलती है, वहीं दूसरी और अगर आपके घरों में विद्युत की खपत कम हो रही है तो आपका बिजली बिल विभाग द्वारा समायोजित हो जाएगा। इसलिए मेरा पुन: आग्रह है कि आप अपने घरों की छत पर इस संयंत्र को जरूर लगवाएं।

हितग्राही जयेंद्रपालसिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना हम जैसे विद्युत उपभोक्ताओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस योजना का लाभ लेने जहां एक ओर सब्सीडी मिल रही है वहीं दूसरी और बिजली का बिल से राहत मिल रही है। उन्होंने बताया कि उनके घर पर विद्युत विभाग का बिजली कनेक्शन है, जिससे उनके घर पर बिजली प्राप्त होती है। बिजली की खपत अनुसार बिल भी कभी कम तो कभी ज्यादा आता है। इसी बीच उन्हें इस योजना मिली। इसके पश्चात उन्होंने योजना से जुड़ने के लिए आवेदन किया। आवेदन अनुसार उन्होंने अपने घर पर 3 किलो वॉट का सोलर पैनल अपनी घर की छत पर लगवाया। इस योजना के तहत उन्हें 78 हजार रुपए की सब्सीडी भी प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से जो बिजली उत्पन्न होगी। जिसे बिजली विभाग को प्रदान करेंगे। इसके पश्चात विद्युत बिल खपत अनुसार आएगा। अगर हमारे यहां बिजली की खपत कम है और विद्युत का उत्पादन ज्यादा है तो हमारा बिजली का बिल माइनस में आएगा। योजना अनुसार हमारा बिजली बिल समायोजित हो जाएगा। यह योजना हम घरेलू उपभोक्ताओं के लिए वरदान से कम नहीं है। मैं सभी नागरिकों से आग्रह करता हूं कि वे अपने घरों पर सोलर पैनल को लगवाएं। इस योजना का लाभ लेकर मैं बहुत खुश हूं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा स्थानीय विद्युत वितरण कंपनी को हृदय से धन्यवाद देता हूं।

109 Views
What do you think?

Leave a Reply