Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

डॉक्‍टर ने नार्मल डिलीवरी का कहा और बगैर बताए कर दिया सीजर, नवजात की मौत

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर खंडवा:-जिला अस्पताल में नवजातों की मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। स्वजन लेडी बटलर अस्‍पताल के डाॅक्टर व स्टाफ पर लापरवाही बरतने के आरोप लगा रहे हैं। इसी प्रकार की एक शिकायत बुधवार को कलेक्टर कार्यालय में की गई।

आवेदक विशाल जाधम निवासी चिक्टीखाल ने शिकायती आवेदन में बताया कि पत्नी सुनेहरी बाई को छैगांव माखन अस्पताल से खंडवा के लेडी बटलर अस्‍पताल में 21 जून की सुबह से महिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया था।

डाॅक्टर ने कहा था कि आपकी पत्नी को नार्मल डिलीवरी से बच्चा होगा। इन्हें यहीं पर भर्ती रहने दिया जाए। इसके बाद 23 जून को मेरी पत्नी का सीजर ऑपरेशन सीजर कर दिया।

इस दौरान बच्चे द्वारा ऑक्सीजन नहीं लेने की बात बताई गई। ऑपरेशन के बाद जन्मे बच्चे की 25 जून की रात 9:30 बजे मौत हो गई।

आवेदक ने आरोप लगाते हुए कहा कि पत्नी को गर्भ ठहरने के पहले माह से ही डाॅ. लक्ष्मी डुडवे से ही प्राइवेट इलाज करवाना शुरू कर दिया गया था।

आठ माह के बाद सोनोग्राफी में भी बच्चे को स्वस्थ बताया गया। जब मेरी पत्नी प्रसूति‍ के पूर्व आई थी। तब बच्चे का वजन 3.3 किलों बताया गया था। ऐसी स्थिति‍ में नार्मल डिलीवरी का कहा गया था।

इसके बाद माता-पिता दोनों को बच्चे के बारे में जानकारी नहीं दी गई। सीजर ऑपरेशन देरी से किया गया। इसके परिणाम स्वरूप बच्चे की मृत्यु हो गई। सभी डाॅक्टर एवं कर्मचारियों की लापरवाही से डिलीवरी के समय बच्चे की मृत्यु हो गई। इसलिए इनके विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए।

रेफर केस था, बच्चा आइसीयू में था

छैगांव माखन से रेफर केस मेरे पास आया था। इन लोगों ने मुझे सूचना नहीं दी थी। रविवार को मेरी ड्यूटी होने से डिलीवरी की थी।बच्चा गंभीर स्थिति में था।स्वजन काफी आक्रोशित थे और उन्होंने अस्पताल में भी जमकर हंगामा किया। मेरे घर भी आए थे। हमने उनकी भावनाओं को समझा और शिकायत नहीं की है।

351 Views
What do you think?

Leave a Reply