Skip to content
Sunday, 18 October 2026
खंडवा

इंदौर का छात्र ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में डूबा, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर खंडवा,ओंकारेश्वर:-इंदौर के एसजीएसआइटी काॅलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का ग्रुप नर्मदा स्नान व ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए ओंकारेश्वर आया था। रविवार को तीर्थनगरी के चक्रतीर्थ घाट पर नहाने के दौरान 19 वर्षीय पार्थ पुत्र हरिओम अग्रवाल निवासी कंपू ग्वालियर नर्मदा नदी में डूबने से लाापता हो गया।

जहां डूबा वहां गहरा पानी

नाविकों व गोताखोर ने युवक की तलाश की, लेकिन यहां पानी अधिक होने से घटना के 24 घंटे बाद भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

मांधाता पुलिस ने बताई यह बात

थाना मांधाता से प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 जून को एसजीएसआइटीएस इंदौर से आए छात्र- छात्राएं ओंकारेश्वर के चक्रतीर्थ घाट पर दर्शन पश्चात रात्रि लगभग 10 बजे के दौरान चट्टानों पर बैठे थे।
गहरे पानी में चला गया पार्थ
कुछ दोस्त नर्मदा किनारे सेल्फी के चक्कर में लगे थे तो कुछ भीषण गर्मी उमस के कारण स्नान कर रहे थे। पानी में पैर फिसलने पर 19 वर्षीय पार्थ अग्रवाल गहरे पानी में चला गया।
साथियों ने किया बचाने का प्रयास
साथियों के शोर मचाने पर नाविक व दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते छात्र पार्थ नजरों से ओझल हो गया। अब तक छात्र का पता नहीं चल सका है।
दिनभर की गई तलाश
थाना प्रभारी अनूप सिंधिया ने बताया कि छात्र पार्थ की तलाश की जा रही है। सोमवार को दिनभर गोताखोर, होमगार्ड के जवान, नगर परिषद के कर्मचारी व नाविक तलाश में जुटे रहे।
चेतावनी के बाद भी हो रही घटनाएं
श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए दिन में घाटों पर पुलिस व कर्मचारी तैनात रहते हैं। इसके बावजूद भी लोग नर्मदा में गहरे पानी में चले जाते हैं।
छात्र के स्‍वजन पहुंचे
नगर परिषद द्वारा लाउडस्पीकर से अलाउंस भी किया जाता है। पार्थ के स्वजन ग्वालियर से यहां आ गए हैं। मंगलवार को सुबह से फिर तलाश की जाएगी।
402 Views
What do you think?

Leave a Reply