Skip to content
Saturday, 17 October 2026
सुर्खियाँ हरदा

चारखेड़ा पुलिया के पास पलटा रद्दी से भरा ट्रक

1 min read
Text Size:

 

मौके पर पहुँच कर पुलिस ने बचाई ड्राईवर और कंडेक्टर की जान

हरदा- प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे के लगभग ग्राम चरखेड़ा पुलिया के पास एक आईसर ट्रक क्रमांक MP08GA 4024 जिसमे गत्ता भरा हुआ है, अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया ट्रक पलटने से उसमे बैठे दोनों लोग ट्रक के नीचे दब गए ट्रक पलटने की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के निर्देशन में थाना प्रभारी टिमरनी संजय चौकसे एवं थाना प्रभारी यातायात संदीप सुनेश अपने थाना स्टाफ के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे घटना स्थल का मुयाना करने पर ट्रक के नीचे दो व्यक्तियों के दबे होने पर जेसीबी एवं क्रेन बुलाकर ट्रक को सीधा कराया तथा ट्रक के नीचे दबे हुये दोनो व्यक्तियों को सुरक्षार्थ निकलाकर उनकी जान बचायी गई घायल 1. मनीष पिता जगदीश 2. दीपक उर्फ बट्टू दोनो निवासी सिवनी मालवा को ईलाज हेतु एम्बुलेंस की सहायता से ईलाज हेतु अस्पताल रवाना किया गया । दोनो ही खतरे से बाहर है, इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी श्रीमति आकांक्षा तैलया, थाना प्रभारी संजय चौकसे, थाना यातायात प्रभारी संदीप सुनेश और थाना स्टाफ मौके पर उपस्थित रहे।

259 Views
What do you think?

Leave a Reply