Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
हरदा

प्रभु श्रीकृष्ण की भक्ति ! परिक्रमा मार्ग पर ठंडे पानी का इंतजाम

1 min read
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रभु श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में श्री हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर सेवाकार्य प्रारंभ किया है। यहां परिक्रमा मार्ग पर वैशाख के महिने में श्रद्धालुओं की प्यास बुझाई जा रही है। इसके लिये पर्मार्थ प्याऊ का शुभारंभ किया गया है। जहां परिक्रमावासियों को ठंडी छांव तथा शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, जो भीषण गर्मी में नितांत आवश्यक है। क्योंकि, श्रद्धालुओं की इतनी तादाद में बुजूर्ग महिला-पुरूष और बच्चें भी शामिल रहते हैं। पर्मार्थ सेवा समिति का उद्देश्य यह कि परिक्रमा मार्ग पर ठंडे पानी की कमी ना रहे। श्री हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज के सदस्य सत्यप्रकाश ने बताया कि संयुक्त सहयोग से यह पुण्य कार्य प्रारंभ किया है। जिसमें स्थानीय बंधुओं के साथ ही अन्य लोग यहां आकर दर्शन लाभ अर्जित कर रहे हैं, वहीं समाजिक सेवा कार्य में भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं।

43 Views
What do you think?

Leave a Reply