Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
हरदा

मोहिनी एकादशी ! वैशाख माह की एकादशी पर सारे योग शुभ

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। इस साल वैशाख माह की मोहिनी एकादशी पर सारे योग शुभ हैं। यह तिथि भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की विशेष अराधना का अवसर है। जिसको लेकर करीब एक सप्ताह पहले से तैयारियों का दौर जारी है। क्योंकि, इस पुण्य तिथि पर धर्मप्रेमीजन नर्मदा के तटीय क्षेत्र स्थित धार्मिक स्थल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। वहीं नर्मदा स्नान के साथ साथ भगवान रिद्धनाथ एवं सिद्धनाथ के दर्शन कर दान-पुण्य भी करेंगे। इस दिन महिलाएं व्रत एवं एकादशी की कथा के माध्यम भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की भक्ति में लीन रहेंगे। पंडितों ने मुताबिक वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तिथि एकादशी को मोहिनी ग्यारस के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि जो लोग इस पुण्य तिथि का उपवास रखते हैं, वे धन-धान्य और यश-कीर्ति की प्राप्ति करते हैं। साथ ही उनके सभी पापों का नाश होता है। उन्होंनें यह भी बताया कि मोहिनी एकादशी के अवसर पर विशेष अनुष्ठान से सुख-समृद्धि व अपार खुशियों का संचार होता है। यही कारण है कि इस साल रविवार 19 मई को आने वाली मोहिनी एकादशी पर घरों घर व्रत, कथा समेत अन्य अनुष्ठानों की तैयारी है। इसके अलावा कई धार्मिक स्थलों पर इस विशेष मौके पर श्रीराम एवं भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।

 एकादशी व्रत विशेष फलदायी  

वैशाख माह की एकादशी को भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा का खासा महत्व है। सनातन धर्म में एकादशी तिथि को बहुत फलदायी माना जाता है। इस दिन गरीब, निर्धन एवं परिक्रमावासियों की सेवा कार्य भी पूजा को सफल बनाता है।

उपायों से अक्षय फल की प्राप्ति  

पंडितों के मुताबिक इस बार एकादशी तिथि पर कई सारे शुभ योग का निर्माण हो रहा है, ज्योतिष की दृष्टि से अगर इस दौरान कुछ उपाय किए जाए तो अनुष्ठानकर्ता को अक्षय फल की प्राप्ति होगी। इसके अलावा पवित्र नदी के दर्शन व पूजा का भ्भी महत्व है।

यह उपाय लाभकारी

– मोहिनी एकादशी पर सुबह स्नान कर पीले वस्त्र धारण करें।

– भगवान श्री हरि व माता लक्ष्मी की विधि पूर्वक पूजा-अर्चना करें।

– नारायण को प्रसन्न करनेके लिये दूध – चावल का भोग लगाएं।

– केले के पेड़ के समक्ष घी का दीपक अवश्य प्रज्जवलित करें।

– विधि दौरान विशेष प्रार्थना करने से आर्थिक संकट व दरिद्रता दूर होगी।

371 Views
What do you think?

Leave a Reply