श्रीमदभागवत कथा का आयोजन  

 

अनोखा तीर, हरदा। शहर की प्रताप कॉलोनी स्थित कान्य कुब्ज धर्मशाला में 16 मई से सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा का आयोजन रखा गया है। कथा का शुभारंभ आज गोलापुरा स्थित कैला माता मंदिर से प्रात: 7 बजे भव्य कलश यात्रा निकालकर किया जाएगा। कथा का पाठ पंडित आशीष रावत के मुखारबिंद से प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक किया जाएगा। कथा का आयोजन स्व विनोद नारायण मिश्रा की स्मृति में किया जा रहा है। आयोजक अनुराग मिश्रा एवं अतुल मिश्रा ने धर्मप्रेमी जनता से कथा में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने का अनुरोध किया है।

133 Views

Leave a Reply