अवकाश पर प्रतिबंध के आदेश में मिली आंशिक छूट

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। लोकसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य सिंह ने गत 15 मार्च को सभी शासकीय अधिकारी कर्मचारियों के अवकाश पर जाने पर प्रतिबंध लगाया था। अब इस आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए अधिकारी कर्मचारियों को कुछ छूट दी गई है। जारी आदेश अनुसार अब अवकाश पर प्रतिबंध केवल उन अधिकारी कर्मचारियों के मामले में ही लागू रहेगा, जिनकी ड्यूटी स्ट्रांग रूम की निगरानी, मतगणना एवं अन्य निर्वाचन कार्यों में लगी हुई है। अन्य शेष अधिकारी कर्मचारियों के अवकाश पर लगा प्रतिबंध हटा दिया गया है।

128 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!