भाजपा प्रत्याशी पाटिल के समर्थन में कार्यकर्ताओ ने वार्डो में किया जनसंपर्क

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

विकास पवार बड़वाह – अबकी बार चार सौ पार के नारे को बुलंद कर भाजपा नेता और कार्यकर्ताओ ने वार्ड क्रमांक 13 और 12 में भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में जनसंपर्क किया ।इस दौरान कार्यकर्ताओ ने वार्ड के सभी मतदाताओं से 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की । जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ताओ ने मोदी सरकार की उपलब्धियां बताकर कांग्रेस समर्थको से भी राष्टीय हित और सशक्त प्रधानमंत्री बनाने का आवाह्न किया।उल्लेखनीय है की इस भीषण तपन में भी भाजपा नेता और कार्यकर्ता प्रतिदिन अलग अलग वार्डो में भ्रमण कर मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे है ।इस जनसंपर्क में जहा युवा वर्ग पूरे उत्साह के साथ चुनावी मैदान में दिख रहा है ।वही भाजपा की महिला मंडल भी अपनी पार्टी के समर्थन में जन सम्पर्क कर रही है ।जनसंपर्क के दौरान नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता,पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह तोमर,बूथ अध्यक्ष सोनम कर्मा ,भाजपा नेता रवि एरन,संजय जैन,दीपेश विजयवर्गीय,गणेश चौधरी,हिमाशु जायसवाल,विवेक जायसवाल,सोनाली पवार सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे ।

Views Today: 2

Total Views: 126

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!