Skip to content
Friday, 6 November 2026
भोपाल

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने सपत्नीक किया मतदान

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर भोपाल:-प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए सुबह 7 बजे से सभी 9 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में मतदान जारी है। मंगलवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने धर्मपत्नी श्रीमती स्मिता राजन के साथ भोपाल के चार इमली स्थित मतदान केंद्र क्र- 210 पर मतदान किया। श्री राजन ने मतदान केंद्र में मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए बनाए गए लकी कूपन ड्रॉ काउंटर का अवलोकन किया और कूपन भरकर प्रतियोगिता में हिस्सा भी लिया।

ऑटो रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चार इमली स्थित मतदान केंद्र से ऑटो रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

श्री राजन ने की मतदान की अपील

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने मतदाताओं से उत्साह के साथ मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र में मतदान आपका संवैधानिक अधिकार है। मतदान केंद्रों पर आये मतदाताओं को गर्मी में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिये व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

77 Views
What do you think?

Leave a Reply