Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
खरगोन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी के बयान पर भाजपा नेत्रियों ने की एफआईआर की मांग

1 min read
Text Size:

 

 

विकास पवार बड़वाह – कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा भाजपा मंत्री इमरती देवी के लिए दिए विवादित बयान के बाद अब राजनीति में हलचल मची हुई है ।इस बयान के विरोध में शहर में नपा उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल,भाजपा नेत्री धनलक्ष्मी शर्मा के नेतृत्व में कई महिला हाथो में काले झंडे लेकर मुख्य चौराहे पर एकत्र हुई ।जिन्होंने शहर के चौराहे पर नारेबाजी कर श्री पटवारी के इस बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन किया ।इस दौरान महिलाओ ने नारे बाजी करते हुए कहा जीतू पटवारी हाय हाय,जीतू पटवारी चुल्लू भर पानी में डूब मरो ।इस विरोध के दौरान शहर की भाजपा नेत्री धनलक्ष्मी शर्मा ने कहा की कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अपना आपा खो चुके है ।उनके द्वारा पूर्व मंत्री इमरती देवी के लिए दिए अशोभनीय बयान पर एफआईआर दर्ज होना चाहिए ।उन्होंने कहा की किसी माता बहनों के लिए इस तरह की बात कहना कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को शोभा नहीं देता ।यह बयान बहन बेटी और नारी शक्ति का अपमान है ।

203 Views
What do you think?

Leave a Reply