विकास पवार बड़वाह – आगामी 13 मई को लोकसभा चुनाव के तहत मतदान होना है ।जिसका प्रतिशत बढाने के लिए भारतीय जनता पार्टी हर स्तर पर तमाम प्रयास कर रही है ।वही भाजपा नेता अपने अधीन कार्यकर्ताओ को बुध स्तर पर अपनी पार्टी की योजनाओं का बखान कर भाजपा के पक्ष में मतदान करवाने के मंत्र दे रहे है। इसके लिए समय समय पर अब बैठक शुरू हो चुकी है ।उल्लेखनीय है की सोमवार शाम करीब 7 बजे शहर के भाजपा कार्यकाल पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की बढ़े स्तर पर बूथ मैनेजमेंट की बैठक संपन्न हुई । जहा जनप्रतिनिधियों के साथ पार्टी के पदाधिकारी और समस्त बूथों के पदाधिकारी उपस्थित हुए । बैठक में सभी कार्यकर्ताओ को लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत जीत हासिल करने के उद्देश्य से अपने अपने बुध पर कार्य करने के दिशा निर्देश दिए गए।वही सभी भाजपा कार्यकर्ताओ को एक जुट होकर पार्टी हित में काम करने की बात कही गई ।

भाजपा से गद्दारी करने वाले छोड़ दे पार्टी —–
भाजपा कार्यालय में होने वाली बैठक में क्षेत्रीय विधायक सचिन बिरला भी शामिल हुए ।जिन्होंने बैठक के दौरान कहा की विधानसभा चुनाव के दौरान जिन तीन पार्षदों ने अपनी ही पार्टी से दगाबाजी कर नंगानाच किया था।वह निष्कासित सदस्य अब किसी भी हाल में पार्टी में शामिल नही होंगे ।यदि आज हमने उन्हें पार्टी में शामिल किया । तो आगे भी ऐसे लोग पार्टी के पीठ में छुरा गोपने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे ।इसलिए ऐसे लोगो को अब पार्टी में शामिल नही किया जाएगा ।ताकि अगली बार इस तरह का कृत्य अपनी ही पार्टी के साथ कोई नही व्यक्ति ना करे ।यदि अभी भी किसी व्यक्ति को अपनी ही पार्टी में रहकर गद्दारी करना है वह दूसरी पार्टी में जाने के लिए स्वतंत्र है ।उन्होंने कहा जो पार्टी का सगा है वही सचिन बिरला है उसी को ही सचिन बिरला का साथ मिलेगा । अभी लोकसभा चुनाव है आप सभी पूरे तन मन से पार्टी का काम करे ।जो पार्टी का काम करेगा वही आगे पार्टी के पदो पर काबिज होगा ।जबकि चुनाव के मतदान के बाद जो बूथ की लिस्ट आएगी उससे पता चलेगा की पार्टी के लिए किसने कितनी मेहनत की है ।उसके अनुरूप ही सबकी मेहनत नजर आयेगी ।जो पार्टी का काम करेगा वही अपने काम के अनुरूप पार्टी के पदो पर आएगा ।ऐसा नहीं है की सचिन बिरला को कोई बात मालूम नही पड़ती । जो पार्टी के पीट में छुरा घोपेगा उसे अब बक्शा नही जायेगा। आप लोग यह गलत फेमी में मत रहना की सचिन बिरला को पटा कर अपना काम करवा लेंगे ।उन्होंने कहा की मुझे कांग्रेस पार्टी पसंद नही आई तो में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ गया । मेने कांग्रेस से दगाबाजी कर भाजपा का साथ नही दिया ।बल्कि भाजपा के साथ आकर भाजपा का साथ दिया है।और ये जो लोग भाजपा के साथ दगाबाजी कर रहे है ।उन्हे मेरा संदेश है की भाजपा नही जम रही कांग्रेस में चले जाओ ।लेकिन किसी को भाजपा में रहकर गद्दारी नहीं करने दूंगा ।और जिन्होंने भाजपा से गद्दारी की उन्हें पार्टी में वापस भी नहीं आने दूंगा ।फिर आप चाहे पार्टी में आने के लिए कही से भी किसी से भी जोर लगा लेना ।आज हम सभी एक अच्छी और राष्ट्रीय हित में काम करने वाली पार्टी के साथ जुड़कर काम कर रहे है ।इसलिए हम सब एक सिपाही के रूप में अपनी पार्टी में रहकर उस पार्टी के प्रति वफादारी रखते हुए ईमानदारी से काम करे ।और हमारे भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल को भारी बहुमत से जीत हासिल करवाए ।बैठक में जिला महामंत्री महिम ठाकुर,नपा उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल,पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह तोमर,महेंद्र अमई,संजय जैन,नरहरी दांगी,रजनी भंडारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

