Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
खरगोन

पक्षियों को ठंडा पानी देने के उद्देश्य से हम फाउंडेशन के सदस्यो ने लगाए सकोरे

2 min read
Text Size:

 

विकास पवार बड़वाह – निमाड़ की भीषण गर्मी में पक्षियों को ठंडे पानी की सुविधा देने के उद्देश्य से कई संस्था सदस्य सकोरे वितरण का कार्य हर साल करते है। इसी कड़ी में इस वर्ष हम फाउंडेशन भारत संस्कृति शाखा बड़वाह के सदस्यो ने भी सकोरे वितरण किए। और कई स्थानों पर जाकर बगीचों और मंदिरों में सकोरे लगाने का नेक कार्य किया। उक्त जानकारी देते हुए शिवराज वर्मा ने बताया की मंगलवार सुबह हम फाउंडेशन के सदस्य नगर के बस स्टैण्ड स्थित पार्क मे एकत्र हुए।जिनके द्वारा सर्व प्रथम बस स्टैण्ड स्थित बगीचे में सकोरे लगाए गए ।जिसके बाद सभी सदस्यों के सहयोग से अन्य पार्क जिसमे कवर कालोनी साई मंदिर परिसर ,एरीकेशन पार्क,हाउसिंग बोर्ड पार्क,कन्या शाला परिसर, केला माता परिसर,अंबेडकर पार्क,बीआरसी परिसर, पात्र गुरुकुल स्थित पार्क सहित अन्य स्थानों पर पक्षियों को पानी उपलब्ध करवाने के लिए सकोरे लगाए गए।इस कार्य के दौरान संस्था सदस्यो और पदाधिकारियों ने आम नागरिक से अपील करते हुए कहा की आप भी अपने अपने घर की छत या किसी भी पेड़ पर पक्षियों के लिए सकोरे लगाए ।ताकि पक्षियों को इस भीषण गर्मी में ठंडा पानी उपलब्ध होने से उन्हें राहत मिल सके ।इस मौके पर श्रीमती विमला चौधरी महिला सहभागिता प्रमुख और अर्चना आरस जिलाध्यक्ष द्वारा भी इस कार्य को करने के लिए सभी सदस्यो को शपथ दिलाई गई । इस दौरान प्रवीण श्रीमाली,राधे ठाकुर,उम्मेद सिंह मुजाल्दे,रीना वर्मा, कविता चौहान,प्रीतिमा गंगराड़े,,प्रिया चंद्रवंशी,नीति देशवाली,दीपिका यादव, कृतिका राशिनकर,आशा गंगराडे, रवि राशिनकर एवम अन्य सदस्य उपस्थित थे।

235 Views
What do you think?

Leave a Reply