Skip to content
Thursday, 5 November 2026
देवास

दैनिक अनोखा तीर से विशेष बातचीत…

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, खातेगांव। मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा परिणाम की घोषणा के बाद एक बार फिर खातेगांव के छात्र-छात्राओं ने शिक्षा क्षेत्र में नगर का नाम रोशन किया है। मध्य प्रदेश के देवास जिले के प्रवीण्य सूची में वाणिज्य संकाय में नगर के एमराल्ड स्कूल की छात्रा उर्वशी पिता मनीष बाथोले ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं नगर का गौरव बढ़ाया। उर्वशी ने कॉमर्स में 94.02 प्रतिशत अंक प्राप्त कर वाणिज्य संकाय में देवास जिले की मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। उर्वशी के पिता मनीष बाथोले खातेगांव पुलिस थाने पर सैनिक के पद पर सेवा दे रहे हैं। उनकी माता सपना नगर के एक निजी विद्यालय में प्राचार्य के पद पर अपनी सेवाएं दे रही हंै। उनके दादाजी एमएल बाथोले भी शिक्षक रहे हैं जो आप सेवानिवृत्ति है और एक अच्छे कवि हैं। उर्वशी ने अपने जूनियर छात्र-छात्राओं से कहा कि कोई भी कार्य असंभव नहीं है। मन लगाकर लक्ष्य के साथ हम हमारी मेहन जारी रखें, निश्चित ही परिणाम हमारे पक्ष में आएगा। प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उर्वशी का प्राइवेट स्कूल संघ के अध्यक्ष रामनिवास ढाका, हिमांशु जोशी की उपस्थिति में अभिनंदन व सम्मान किया गया। इस अवसर पर खातेगांव प्रेस क्लब अध्यक्ष जितेंद्र मौर्य, मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप साहू, पुनीत जैन, संदीप बागवान, आशीष जायसवाल विद्यालय के डायरेक्टर आशीष बाथोले, हर्षिता बाथोले, विजय कुमार पांडे विद्यालय के शिक्षकों ने उर्वशी का पुष्पहार से स्वागत व अभिनंदन किया और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उर्वशी ने हमारे दैनिक अनोखा तीर प्रतिनिधि प्रदीप साहू से चर्चा में कहा कि वे जर्नलिज्म में कैरियर बनाना चाहती हूं।

148 Views
What do you think?

Leave a Reply