Skip to content
Friday, 6 November 2026
यह बात गलत है हरदा

यह बात गलत है

1 min read
Text Size:

 

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के नेहरू स्टेडियम स्थित दुकानों के बाहर का नजारा है। जहां कई तरह के धंधे-व्यवसाय होते हैं। लेकिन इन सबके बीच कुछ दुकानें ऐसी भी हैं, जो इन दिनों स्थानीय दुकानदारों समेत राहगिरों के लिये किसी मुसीबत से कम नही है। दरअसल, यहां गाड़ियों का डेंटिंग-पेंटिंग का काम होता है। जिसके चलते पंप के जरिये कलर का स्प्रे किया जाता है। जिसमें केमीकल होता है, जो कि स्वास्थ्य के लिये हानिकारक है। बता दें कि यही केमिकल हवा में दूर-दूर तक उड़ता है। बावजूद इस व्यस्ततम इलाके में लापरवाही का सिलसिला जारी है। जिसके कारण एक समस्या यह भी सामने आई कि केमिकल युक्त दुर्गंध से बचने के लिये आसपास की अन्य दुकानों से परहेज करने लगे हैं। जिसका सीधा असर धंधे पर पड़ना लाजमी है। क्योंकि, चाय-पान एवं नास्ते की दुकान पर पहुंचते ही ये दुर्गंध लोगों को जकड़ लेती है। गनीमत है कि यहां पूरे समय यह काम नही होता है। फिर भी समस्या तो समस्या ही है। यही कारण्रा है कि लोग दो टूक बोल रहे हैं, कि यह बात गलत है।

133 Views
What do you think?

Leave a Reply